---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

बड़ी से बड़ी पथरी को गला देगा आचार्य मनीष का यह ड्रिंक, मरीज आज से ही करें सेवन

Kidney Stone Remedies: अगर आपको या आपका कोई करीबी किडनी स्टोन की समस्या से परेशान है और दवाएं ले रहा है, तो एकबार आचार्य मनीष द्वारा बताया गया यह नुस्खा आजमा लें, भूल जाएंगे हेवी डोज वाली दवाएं और तुरंत मिलेगी राहत।

---विज्ञापन---

Kidney Stone Remedies: भारत में किडनी स्टोन के मरीजों की कमी नहीं है। किडनी में पथरी होना एक कॉमन प्रॉब्लम है, जो कि खराब लाइफस्टाइल और खाने-पीने के चलते होती है। इस बीमारी के कारण इंसान को तेज दर्द और कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि, मेडिकल साइंस में इलाज संभव है लेकिन दवाओं का सेवन शरीर के लिए सही नहीं माना जाता है। वहीं, आयुर्वेदिक उपचार ऐसा है, जो आपको धीरे-धीरे लेकिन ज्यादा फायदेमंद होगा। आयुर्वेद में हर प्रकार की बीमारी का जड़ से इलाज होता है और इसके कोई साइ़ड-इफेक्ट भी नहीं होते हैं। आचार्य मनीष, जो देश में इन दिनों अपने असरदार घरेलू उपचारों के चलते ज्यादा जाने जाते हैं, ने किडनी स्टोन को लेकर एक कारगर इलाज बताया है, जो फॉलो करना बेहद आसान और असरदार दोनों है।

ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी

---विज्ञापन---

किडनी में स्टोन कैसे बनते हैं?

गुर्दों में पथरी होने का आम कारण खराब खान-पान, ज्यादा एसिडिक फूड्स का सेवन जिसमें सोडियम और पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है, का सेवन शामिल है। इसके अलावा, शरीर में पानी की कमी और फैमिली हिस्ट्री से भी यह रोग हो सकता है।

Kidney Stone Remedies

फोटो क्रेडिट- freepik

क्या है यह उपाय?

आचार्य मनीष ने बताया का मानना है कि किडनी में स्टोन होना गंभीर है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वे कहते हैं, स्टोन बनना यानी आपका शरीर और किडनी स्वस्थ हैं, इसके माध्यम से आपके शरीर को और कोई अन्य गंभीर बीमारी नहीं होगी। आचार्य बताते हैं, आपको किडनी रोग से छुटकारा पाने के लिए एक काढ़ा पीना होगा। इस काढ़े को बनाने के लिए आपको कासनी, मकोय, पथरचट्टा के पत्ते और पुनर्नवा लेना होगा। इन सभी चीजों को 1 गिलास पानी में उबालकर पिएं, आपको जल्द से जल्द किडनी स्टोन से राहत मिलेगी।

---विज्ञापन---

 

किडनी स्टोन के लिए अन्य घरेलू उपाय

  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, ताकि किडनी बाहर निकल सकें।
  • वजन नियंत्रित करें।
  • कैल्शियम और प्रोटीन का सेवन सीमित मात्रा में करें।
  • कुल्थी की दाल खा सकते हैं।
  • खट्टे फलों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
  • नमक की मात्रा को कम करें।

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Nov 11, 2024 01:21 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola