Kidney Stone Causes: गुर्दे की पथरी जिसे किडनी स्टोन भी कहते हैं, एक कॉमन बीमारी है। किडनी डिजीज एक लाइफस्टाइल हेल्थ डिजीज है, जो हमारी अनहेल्दी हैबिट्स से होती हैं जैसे कि अस्वस्थ खाना, नींद में कमी और पानी सही से न पीना। भारत में भी किडनी स्टोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, खासतौर पर युवाओं में पथरी के मामले सबसे ज्यादा पाए जा रहे हैं। युवाओं में इसके बढ़ने का कारण भी उनकी जीवनशैली है। इस पर न्यूज 24 ने एक पैनल डिस्कशन कर बीमारी की वजह, संकेत और बचावों के बारे में लोगों को जागरूक किया है। आइए जानते हैं इस पर हेल्थ एक्सपर्ट्स की क्या-क्या सलाह है।
क्या हैं हेल्थ एक्सपर्ट की राय?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के पैनल में डॉक्टर अतुल अग्रवाल और डॉक्टर समीर भाटी शामिल थे। जिसमें डॉक्टर अतुल अग्रवाल, जो एस अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट हैं, बताते हैं कि सर्दियों में अधिकांश लोगों की डाइट में कई बड़े बदलाव होते हैं। इस वजह से सर्दियों में किडनी स्टोन के मामले बढ़ जाते हैं।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
क्या है कारण?
डॉक्टर अतुल अग्रवाल के अनुसार, सर्दियों में किडनी स्टोन के मामले बढ़ने के कारण ऐसे हो सकते हैं :-
1. पानी कम पीना- दरअसल, ठंड में हमें प्यास कम लगती है, जिससे लोग पानी पीना कम कर देते हैं। शरीर में पानी की कमी होने से किडनी में स्टोन बनने लगते हैं। कम पानी पीने से हमारे यूरिन में नमक और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे यूरिन गाढ़े रंग का भी आता है।
2. प्रोटीन वाले भोजन का सेवन- सर्दियों में लोग ऑयली और प्रोटीन से भरपूर भोजन ज्यादा खाते हैं। इस भोजन से शरीर में यूरिक एसिड और कैल्शियम ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे किडनी में स्टोन बनते हैं।
3. फैमिली हिस्ट्री- अगर घर में पहले से किसी को किडनी स्टोन डिजीज थी, तो उन्हें भी स्टोन बनने की बीमारी का रिस्क रहता है। साथ ही, डॉक्टर अतुल बताते हैं कि युवाओं में किडनी स्टोन का रिस्क डाइट, खान-पान की खराब आदतों के चलते होता है।
4. शारीरिक गतिविधि में कमी- ठंड के मौसम में फिजिकल एक्टिविटी में कमी आ जाती हैं, क्योंकि ठंड से बचने के लिए लोग बाहर कम निकलते हैं और घर में ज्यादा रहते हैं। ऐसे में हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और स्टोन बनने का रिस्क बढ़ जाता है।
5. विटामिन-डी की कमी- सर्दियों में धूप कम मिलने के कारण शरीर में विटामिन-डी का स्तर कम हो जाता है। शरीर में इस विटामिन की कमी से ऑक्सिलेट स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे स्टोन बनने का रिस्क बढ़ जाता है।
Kidney स्टोन के शुरुआती संकेत
- पेट या पीठ के निचले हिस्सों में तेज दर्द महसूस करना।
- पेशाब में खून आना।
- बार-बार पेशाब आना लेकिन मात्रा कम में आना।
- पेशाब में जलन होना।
- मतली और उल्टी आना।
क्या प्रोटीन का ज्यादा इनटेक भी हानिकारक?
डॉक्टर समीर भाटी, जो कि एक जनरल हेल्थ एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि युवाओं में जिम जाना एक न्यू हेल्थ ट्रेंड है। ऐसे में मसल गेनिंग के लिए लोग प्रोटीन का सेवन करते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि प्रोटीन को सीधे-सीधे नुकसानदायक मानना गलत होगा क्योंकि प्रोटीन ऐसा ही तत्व है, जो हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है। प्रोटीन मिलावटी हो, आर्टिफिशियल हो या प्रोटीन के साथ पर्याप्त पानी न पिया जाए, तो यह स्टोन बनने का कारण बनता है। प्रोटीन का सोर्स क्या है, यह जानना जरूरी है। डॉक्टर समीर कहते हैं कि शुगर ड्रिंक्स, कोल्ड-ड्रिंक्स और सोड़ा पीना भी स्टोन का कारण है।
कैसे बचें किडनी स्टोन से?
1. पानी अधिक पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेट रहें।
2. ग्रीन टी पिएं।
3. सेब का सिरका और पानी को घोल भी पीना लाभदायक होगा।
4. विटामिन-डी के लिए धूप में समय बिताएं।
5. फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
2 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
17 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
20 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
22 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
22 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines