किडनी को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 4 चीजें!

Kidney Health: अच्छी सेहत आज के वक्त में किसी वरदान से कम नहीं है. खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों में किडनी से जुड़ी समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे लेकर हम इस स्टोरी में कुछ आसान और नेचुरल उपाय बताएंगे. इन नेचुरल चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से आप किडनी से जुड़ी समस्या से राहत पा सकते हैं.

Kidney Health Tips

किडनी से जुड़ी समस्या से कैसे पाएं राहत?

Natural Remedies For Kidney: हमारे शरीर में किडनी एक बहुत ही अहम अंग है, जो खून को साफ रखने और शरीर से गंदे तत्व बाहर निकालने का काम करती है. लेकिन आजकल की बदलती लाइफस्टाइल, जंक फूड का सेवन और कम पानी पीने की आदत के कारण किडनी से जुड़ी समस्याएं तेजी से लोगों के बीच बढ़ रही हैं. किडनी न सिर्फ टॉक्सिन्स निकालती है, बल्कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, शरीर में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने में भी मदद करती है. इसलिए किडनी को स्वस्थ रखना लंबे समय तक अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है. इस स्टोरी में हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी किडनी को स्वास्थ्य रख सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

नींबू

नींबू में मौजूद विटामिन C और साइट्रिक एसिड किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. यह किडनी में पथरी बनने की संभावना को कम करने में मदद करता है. रोज सुबह गुनगुने पानी में थोड़ा सा नींबू मिलाकर पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और किडनी को विषैले तत्व बाहर निकालने में आसानी होती है.

विज्ञापन

नारियल पानी

नारियल पानी किडनी के लिए एक बेहतरीन माना जाता है. इसमें पोटैशियम अच्छी मात्रा में और सोडियम कम होता है, जो किडनी के काम को बेहतर बनाता है. यह शरीर को तरोताजा रखता है. नियमित रूप से नारियल पानी पीने से किडनी पर लाभकारी असर पड़ता है.

विज्ञापन

पानी

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना किडनी के लिए सबसे जरूरी आदत है. सही मात्रा में पानी पीने से पेशाब पतला रहता है, जिससे पथरी का खतरा कम हो जाता है. पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है और किडनी को बिना दबाव के काम करने में मदद करता है.

विज्ञापन

खीरा

खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करती है. यह पेशाब के जरिए शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मददगार है. खीरे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करते हैं और किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ