350 किलो की महिला ने घटाया 199 किलो वजन मगर शरीर नहीं झेल पाया सालों का बोझ, 50 साल की उम्र में गई जान

What Happened To Charity Pierce: चैरिटी पियर्स ने माई 600-एलबी लाइफ शो में अपने वजन को कम करने की पहल शुरू की थी और वजन घटाकर सभी को चौंकाया भी था. लेकिन, 50 साल की उम्र में जिंदगी से जंग हार गईं चैरिटी.

Charity Pierce

चैरिटी पियर्स ने 50 साल की उम्र में तोड़ा दम.

Charity Pierce Death: चैरिटी पियर्स TLC के शो माई 600-एलबी लाइफ में नजर आई थीं. चैरिटी का वजन 800 पाउंड्स के करीब था और शो के दौरान उन्होंने 199 किलो तक वजन कम कर लिया था. चैरिटी का वजन उनके लिए जानलेवा बन गया था लेकिन वे जीना चाहती थीं और इसीलिए हिम्मत ना हारते हुए उन्होंने वजन घटाने के लिए जी-जान लगा दी. लेकिन, वजन घटाने के बाद भी हेल्थ कोंप्लिकेशंस के चलते 50 साल की उम्र में चैरिटी (Charity Pierce) जिंदगी से जंग हार गईं. जानिए, किस तरह चैरिटी ने इतना वजन कम किया और कौन सी दिक्कतें आखिर चैरिटी की मौत की वजह बनीं.

विज्ञापन

किस तरह घटाया 199 किलो वजन

वजन घटाने की जर्नी में चैरिटी की मुलाकात मशहूर सर्जन डॉ. यूनान नोजराडन से हुई थी. डॉक्टर के पास जब चैरिटी को लाया गया था तो वे स्ट्रेचर पर थीं. चैरिटी की इस हालत को देखकर डॉक्टर भी सन्न थे. इस समय चैरिटी खुद से टॉयलेट भी नहीं जा पाती थीं. चैरिटी को इस दौरान हॉस्पिटल में ही रखा गया जहां स्ट्रिक्ट मेडिकल देखरेख और कैलोरी डेफिसिट डाइट में रहने पर चैरिटी ने अस्पताल में ही 18 किलो वजन घटा लिया.

विज्ञापन

इसके बाद चैरिटी की बायपास सर्जरी की गई. इस सर्जरी के सफल होने के बाद चैरिटी का वजन तेजी से कम होने लगा. लेकिन, इस समय के आस-पास ही चैरिटी की मां की मृत्यु हुई और इस भावनात्मक कमजोरी में चैरिटी ने एकबार फिर बेसुध खाना शुरू कर दिया. इस तरह बिना सोचे-समझे खाने की आदत से चैरिटी का वजन एकबार फिर बढ़ने लगा.

हुई स्किन रिमूवल सर्जरी

विज्ञापन

चैरिटी ने खुद को संभाला और एकबार फिर वेट लॉस जर्नी शुरू की. इस दौरान चैरिटी स्ट्रिक्ट डाइट और एक्सरसाइज फॉलो कर रही थीं. लगातार वजन घटने लगा तो चैरिटी को स्किन रिमूवल सर्जरी की मंजूरी मिल गई. इस सर्जरी के पूरा होने के बाद चैरिटी का वजन 225 किलो के करीब रह गया.

इसके बाद चैरिटी हॉस्पिटल केयर में रहीं. साल 2020 में चैरिटी को किडनी कैंसर हुआ था जिसके बाद उनकी एक किडनी भी निकालनी पड़ी लेकिन फिर भी चैरिटी ने हिम्मत नहीं हारी. लेकिन, अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहीं चैरिटी आखिर में 50 साल की उम्र में जिंदगी से जंग हार गईं और दुनिया को अलविदा कह गईं.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा वजन घटाने पर क्या होता है

एकसाथ बहुत ज्यादा वजन घटाने पर व्यक्ति के पूरे शरीर की त्वचा लटकने लगती है जिसके बाद उसे स्किन रिमूवर सर्जरी की जरूरत पड़ती है. मैसिव फैट लॉस (Massive Fat Loss) से व्यक्ति का फैट लॉस ही नहीं बल्कि मसल मास लॉस भी होता है. इसके अलावा, लोगों को अचानक पहले से ज्यादा ठंड लगने लगती हैं शरीर में अलग-अलग पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और लॉन्ग टर्म मेंटेनेंस चैलेंजेस आने लगते हैं. बहुत ज्यादा वजन घटाने पर व्यक्ति की मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है. ज्यादातर मामलों में मेंटल हेल्थ बेहतर होती देखी जाती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ