Kidney Failure Signs: ये 7 संकेत बताएंगे फेल होने वाली है किडनी

Kidney Failure Signs: किडनी हमारे शरीर का अहम अंग है, जो शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट्स को बाहर निकालने का काम करती है। इस अंग में खराबी होना हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। आइए जानते हैं किडनी फेल होने के संकेतों के बारे में।

kidney disease

kidney disease

Kidney Failure Signs: किडनी शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसमें किसी प्रकार की समस्या होने से इसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। किडनी शरीर से टॉक्सिन्स को फ्लश आउट करने का काम करती है। जब भी शरीर का कोई अंग डैमेज होने लगता है, तो उससे पहले वह हमेशा कुछ लक्षण दिखाता है, जिन्हें हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। किडनी भी खराब होने से पहले कुछ इशारा करती है, जिससे इसके डैमेज होने का संकेत मिलता है। किडनी फेलियर के सामान्य संकेत पेशाब से मिलते हैं। पेशाब में किसी भी प्रकार के बदलाव Kidney डिजीज की तरफ इशारा करते हैं।

विज्ञापन

आइए जानते हैं किडनी फेलियर के 7 संकेतों के बारे में

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगर हमें पेशाब में बदलाव दिख रहे हैं, तो इन संकेतों को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

1. भूरे रंग का पेशाब- जब आपकी किडनी फेल होने लगती है, तो पेशाब का रंग डार्क ब्राउन कलर का आता है। यह संकेत अंदरूनी ब्लीडिंग के चलते होता है।

विज्ञापन

2. कम यूरिन आना- अगर आपको एकबार में पेशाब सही से नहीं आ रहा है, तो यह भी किडनी के खराब होने का संकेत है। इस स्थिति में आपको बार-बार और कम पेशाब आ सकता है।

3. यूरिन में ब्लड आना- कई बार यूरिन में खून दिखता है। इसमें आपको यूरिन के साथ हल्के लाल या गुलाबी रंग के धब्बे दिख सकते हैं, जिससे पेशाब का रंग अलग दिखता है। यह भी किडनी डिजीज का एक संकेत है।

विज्ञापन

4. सूजन- अगर आपको पैरों के टखनों, उंगलियों और फेस पर सूजन दिखाई दे रही है, तो यह भी किडनी फेलियर का एक संकेत है।

Kidney Stone Remedies

फोटो क्रेडिट- freepik

विज्ञापन

5. यूरिन में झाग- अगर पेशाब में बुलबुले और झाग दिखाई दे रहे हैं, तो यह भी संकेत है कि आपकी किडनी में किसी प्रकार की समस्या हो रही है।

6. ड्राई स्किन- नेशनल किडनी फाउंडेशन में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, हमारी स्किन अगर ज्यादा ड्राई है और उसमें खुजली महसूस हो रही है, तो यह भी किडनी फेल का संकेत है।

विज्ञापन

7. नींद में कमी- किडनी खराब होने लगती है, तो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते हैं, जिससे नींद की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको खासतौर पर रात के समय नींद नहीं आती है।

हेल्दी किडनी टिप्स

  1. किडनी को सेहतमंद रखने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होता है, जैसे
  2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  3. नमक का सेवन कम करें।
  4. अपने वजन को नियंत्रित रखें।
  5. ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस रखें।
  6. नियमित रूप से एक्सरसाइज, खासतौर पर सांसों से जुड़े व्यायाम करें।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ