हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किडनी को हर बीमारी से बचाएगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा, Kidney की हेल्थ को बरकरार रखने के लिए तुरंत करें ये काम

Bar Bar Peshab Ana: किडनी की हेल्थ को बरकरार रखना जरूरी है. इसके लिए आचार्य मनीष के बताए टिप्स को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं, यकीनन आपको बार-बार पेशाब आने की परेशानी से राहत मिलेगी. 

विज्ञापन
किडनी को हेल्दी रखने का देसी नुस्खा- Image Credit- Shuttterstock

Kidney Disease: किडनी हमारे शरीर का बेहद अहम हिस्सा है, क्योंकि यह खून को फिल्टर करने का काम करती है. अगर इसमें कुछ दिक्कत हो जाए तो पूरा सिस्टम बिगड़ जाता है. किडनी पर प्रभाव आजकल खराब लाइफस्टाइल, कम पानी पीना, ज्यादा नमक खाना या डायबिटीज जैसी बीमारी होने की वजह से ऐसा हो रहा है. इसकी वजह से किडनी की बीमारी तेजी से बढ़ रही है. इसलिए किडनी की हेल्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. इसके लिए आयुर्वेदिक तरीके अपनाए जा सकते हैं. हम आपके साथ आचार्य मनीश जी का बताया नुस्खा साझा कर रहे हैं, जिसे अपने रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है. यह नुस्खा क्या है?आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- प्रोटीन की खान है यह एक फल, 1 कप से मिलता है 4 ग्राम से ज्यादा Protein

किडनी को हेल्दी रखने का देसी नुस्खा 

किडनी की सफाई करने और उनकी हेल्थ का ख्याल रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान पर ध्यान दें और दवा से ज्यादा अच्छी खुराक लें. आप आयुर्वेदिक ड्रिंक को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और अपने आचार्य मनीष जी के बताए तरीके से तैयार करें. 

विज्ञापन

आयुर्वेदिक ड्रिंक बनाने का तरीका 

सामग्री 

  • नीम- 5 ग्राम 
  • गिलोय- 4 टहनी 
  • तुलसी के पत्ते- 4
  • अंबा हल्दी- 1 इंच टुकड़ा 
  • अदरक- छोटा टुकड़ा 
  • आंवला- 1

विधि 

सभी सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बर्तन में सभी चीजें काटें और जूस बनाएं. इसके लिए इसे मिक्सर ग्राइंडर में डालें और छानकर सेवन करें. 

कैसे फायदेमंद है? 

  • यह जूस शरीर में जमा नमक और टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है. 
  • आपका यूरिन फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे किडनी पर दबाव कम होता है. 
  • आपको सूजन और पानी रुकने की समस्या में भी राहत दे सकता है. 
  • किडनी के फिल्टर करने की क्षमता को बढ़ाने का काम करता है. 

ये टिप्स भी करेंगे आपकी मदद 

  • पूरे दिन पानी सही मात्रा में पिएं. ऐसा करने से किडनी सही तरीके से फिल्टरिंग कर पाती है, जिससे स्टोन का खतरा कम होता है. 
  • आपको ज्यादा नमक नहीं लेना है. ऐसा करने से किडनी और ब्लड प्रेशर दोनों पर काफी असर पड़ेगा. 
  • बार-बार पेनकिलर बिल्कुल ना लें, क्योंकि ऐसा करने से किडनी पर असर पड़ सकता है. 
  • मोटापा किडनी रोगों का जोखिम बढ़ाता है, इसलिए नियमित एक्सरसाइज जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- पुरुषों को मिलते हैं कद्दू के बीज खाने पर ये 5 बड़े फायदे, जानेंगे तो आज से ही खाना कर देंगे शुरू

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola