प्रोटीन की खान है यह एक फल, 1 कप से मिलता है 4 ग्राम से ज्यादा Protein

Protein Rich Fruit: क्या आप जानते हैं एक ऐसा फल भी है जो प्रोटीन से भरपूर होता है और इसे एक कप खाया जाए तो शरीर को 4.2 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. यहां जानिए इस हेल्दी प्रोटीन से भरपूर फल के बारे में.

Protein Rich Fruit

Which Fruit Is Rich In Protein: इस फल को खाने पर मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन.

Protein Rich Fruit: शरीर को दुरुस्त रखने के लिए प्रोटीन की आवश्यक्ता होती है. प्रोटीन शरीर की हर कोशिका के लिए जरूरी होता है. यह टिशूज रिपेयर में मदद करता है, मसल्स की मेंटेनेंस के साथ ही इम्यूनिटी बेहतर करता है सो अलग. वहीं, शरीर को एंजाइम्स और हार्मोन्स को प्रोड्यूस करने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है. ऐसे में यहां जानिए किस फल को खाने पर शरीर को सबसे ज्यादा प्रोटीन मिलता है. इस फल को आप भी अपनी डाइट (Protein Rich Diet) का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किस फल से मिलता है भरपूर प्रोटीन

यह फल हरे या पीले रंग का दिखता है और अंदर से सफेद या गुलाबी होता है. हम बात कर रहे हैं अमरूद की. एक कप अमरूद (Guava) से 4.2 ग्राम प्रोटीन मिलता है. अमरूद प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है और इसे खाने पर शरीर दुरुस्त रहने लगता है. लेकिन, अमरूद के फायदे (Guava Benefits) यहीं तक सीमित नहीं हैं. अमरूद फाइबर, पौटेशियम और विटामिन सी से भी भरपूर होता है. इसे खाने पर शरीर को कई फायदे मिलते हैं –

  • अमरूद पाचन को दुरुस्त रखता है.
  • अमरूद में पौटेशियम की भरपूर मात्रा होती है जिससे यह गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है.
  • अमरूद खाने पर ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता है.
  • वजन कम करने के लिए भी अमरूद खाया जा सकता है.
  • इस फल को खाने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है.
  • अमरूद स्किन और बालों को दुरुस्त रखता है.

इन फलों से भी मिलता है प्रोटीन

विज्ञापन

ब्लैकबेरीज – एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ब्लैकबेरीज फाइबर की भी अच्छी स्त्रोत है. 1 कप ब्लैकबेरीज से शरीर को 2 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है.
कीवी – एक कप कीवी खाने पर शरीर को 2 ग्राम प्रोटीन मिलता है. कीवी खाने पर पाचन अच्छा रहता है और इससे शरीर को विटामिन सी भी मिलता है.
चेरीज – एक कप चेरीज में 1.6 ग्राम तक प्रोटीन होता है. यह एक्सरसाइज के बाद मसल रिकवरी में मदद करती हैं.

केला – एक मध्यम आकार के केले से शरीर को 1.3 ग्राम से 1.6 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. केले (Banana) पौटेशियम से भरपूर होने के चलते हार्ट हेल्थ को भी अच्छा रखते हैं.

विज्ञापन

रैस्पबेरीज – फाइबर और विटामिन सी से भरपूर रैस्पबेरीज में भी प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है. एक कप रैस्पबेरीज खाने पर शरीर को 1.5 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ