हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kidney Detox Tips: किडनी को डिटॉक्स करते हैं ये फूड्स, जानें खाने के फायदे

Kidney Detox Tips: किडनी हमारे शरीर का ऐसा अंग है, जिसकी कार्यक्षमता कमजोर होने से हम गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। किडनी को सुरक्षित रखने के लिए उसकी क्लीनिंग बहुत जरूरी है। हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाकर किडनी हेल्दी रहेगी।

विज्ञापन
photo credit- freepik

Kidney Detox Tips: शरीर का हर अंग, फिर चाहे वो अंदरुनी हो या बाहरी, सबके अपने कुछ अहम काम होते हैं। किडनी भी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जिसका मुख्य काम बॉडी से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालना और बॉडी में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखना है। किडनी की सही कार्यप्रणाली शरीर को सेहतमंद रखने में मदद करती है। कई बार किडनी को अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ता है, ऐसे में उसकी रिकवरी करना जरूरी होता है, जिसके लिए सही आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है। हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं।

इन फूड्स के सेवन से किडनी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है:

1. लो ऑक्सालेट वाली सब्जियां

विज्ञापन

टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट की मानें, तो कम ऑक्सालेट वाली सब्जियां ऐसी होती हैं जिनमें ऑक्सालिक एसिड और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। गोभी, केल, खजूर, ब्रोकोली और पालक जैसे फलों और सब्जियों में पाई जाती हैं।

ये भी पढ़ें- क्या पेशाब करते समय होती है ये परेशानी?

विज्ञापन

2. मैग्नीशियम फूड्स

मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स वैस्क्यूलर कैल्सिफिकेशन के विकास को रोकते हैं, जो क्रोनिक किडनी डिजीज से जुड़ा हुआ है। मैग्नीशियम कैल्शियम फॉस्फेट के क्रिस्टलाइजेशन को रोकता है। ये फूड्स हैं कद्दू के बीज, पत्तेदार सब्जियां और एवोकाडो, इनमें मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दरअसल, होता कुछ ऐसा है कि किडनी को फॉस्फेट का अधिक सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, मैग्नीशियम इस नुकसान को होने से रोकता है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

3. हाई प्रोटीन फूड्स

विज्ञापन

मछली प्रोटीन का एक अद्भुत सोर्स है और किडनी के रोगियों के लिए बहुत बढ़िया मानी गई है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि किडनी पेशेंट्स को अपने प्रोटीन का सेवन प्रतिदिन 0.55-0.60 ग्राम/किलोग्राम शरीर के वजन तक सीमित रखना चाहिए। साथ ही, किडनी के मरीजों को कार्ब्स के सेवन को भी नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है। प्रोटीन सीमित मात्रा में और कार्ब्स कम से कम खाना इनके लिए सही रहता है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने, हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

इसके अलावा, भरपूर मात्रा में पानी पीना भी किडनी डिजीज के रोगियों के लिए बेनेफिशियल माना जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढें-  Shower से नहाना बन सकता है लकवा से ब्रेन हेमरेज का कारण! 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola