Kidney Damage Symptoms: किडनी हमारे शरीर का अहम अंग होता है। यह शरीर के खून को साफ करने, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने जैसे कई जरूरी काम करता है। लेकिन कई बार हमारी किडनी धीरे-धीरे खराब होने लगती है और इसके लक्षण इतने मामूली नजर आते हैं कि लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। डॉक्टर मोहसिन बताते हैं कि कई बार ये संकेत ऐसे होते हैं कि लोग इन्हें किसी और समस्या से जोड़कर देख लेते हैं।
इसका नतीजा यह निकलता है कि जब तक सही डायग्नोसिस होता है, तब तक किडनी काफी हद तक डैमेज हो चुकी होती है। आइए जानते हैं किडनी खराब होने के सबसे अलग लक्षण क्या हैं?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली के डॉक्टर मोहसिन वली बताते हैं कि ब्लड प्रेशर की समस्या ऐसी होती है जो हार्ट की बीमारियों के साथ-साथ किडनी के खराब होने का भी कारण बनता है। हाई बीपी की परेशानी ऐसी है, जो युवाओं में किडनी के खराब होने का मुख्य कारण बनता जा रहा है। किसी इंसान का बीपी जितना हाई होगा, उसकी किडनी पर उतना ही नकारात्मक असर पड़ेगा। इसलिए, बीपी को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है।
कभी न इग्नोर करें ये 5 लक्षण
1.पेशाब आना
अगर किसी को जल्दी-जल्दी और बार-बार पेशाब आ रहा है तो यह सीधा संकेत होता है कि उसकी किडनी खराब हो रही है। अक्सर, ऐसी स्थिति भी पैदा होती है जब हमारी किडनी ज्यादा खराब हो जाती है तो पेशाब सामान्य से कम आता है।
ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट नींबू का पानी पीना बेहतर या चिया वॉटर? न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए
2.सूजन
बॉडी में सूजन होना भी किडनी डैमेज का संकेत होता है। टखनों, पिंडलियो और हाथों-पैरों में सूजन दिखना भी खराब किडनी का लक्षण होता है। डॉक्टर गरिमा के मुताबिक, पैरों की सूजन ज्यादा होने पर सतर्क हो जाना चाहिए। कई बार सूजन चेहरे और आंखों में भी दिखाई देती है।
3.ब्लड प्रेशर
किडनी खराब होना और ब्लड प्रेशर का बढ़ना, दोनो आपस में संबंधित बीमारी है। डॉक्टर बताते हैं कि बीपी का कंट्रोल करने के लिए ली जाने वाली दवाएं भी बहुत ज्यादा खाना, किडनी डैमेज का लक्षण होता है।
4.डायबिटीज
यह अपने आप में ही एक गंभीर बीमारी होती है जिसका इलाज नहीं है। इसे केवल नियंत्रित किया जा सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि किडनी खराब होने के 80% मामले डायबिटीज से जुड़े होते हैं। इसका सीधा मतलब है कि डायबिटीज से भी किडनी डिजीज हो सकते हैं। इससे बचने के लिए हमें अपने ब्लड शुगर लेवल को भी सही रखना चाहिए।
5.थकान-खुजली
अगर कोई बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस करता है तो हो सकता है उसके शरीर में किसी जरूरी तत्व की कमी हो मगर जरूरी नहीं कि ये हर बार एक जैसा ही हो। थकान और स्किन में खुजली होने जैसे लक्षण भी कई बार किडनी डैमेज की वॉर्निंग देता है। ऐसा शरीर में फॉस्फोरस की कमी से भी होता है, जो किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
कैसे होगा बचाव?
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब हर किसी को ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित जरूर रखना चाहिए। लाइफस्टाइल को सही रखें ताकि किडनी पर उसका कोई प्रभाव न पड़ें। अगर किसी को किडनी के आस-पास दर्द महसूस होता है या खाना खाने की इच्छा नहीं उठ रही है तो उन्हें एकबार डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- पित्त की पथरी से हमेशा के लिए बच सकते हैं आप, बस अपना लें ये 5 टिप्स
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
3 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
4 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
5 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
8 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
8 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
12 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines