Kidney Damage Symptoms: किडनी हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक होता है। जब ये खराब होने लगती है तो पहले से ही कुछ संकेत देने लगती है। जैसे पेट में दर्द या पेशाब रुक-रुक कर आना। कई बार हम इन संकेतों को इग्नोर कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर परिणाम देते हैं। आइए जानते हैं शरीर के दर्द के बारे में जो किडनी डैमेज का इशारा करते हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
हेल्थ कोच और न्यूट्रिशनिस्ट विक्रम सेठा बताते हैं कि किडनी जो युवाओं की इन दिनों बहुत ज्यादा खराब हो रही है। इसकी वजह सिडेनटरी लाइफस्टाइल है। वे कहते हैं पिछले कुछ समय से लोगों को किडनियां सबसे अधिक डैमेज होने लगी है, जिस वजह से इन्हें डियालिसिस भी कम उम्र में भी करवानी पड़ रही है। ऐसे में हमें बिल्कुल भी इन बातों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी बहुत ज्यादा नींद आती है? कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं, जानें संकेत
पेट-पसली का दर्द गंभीर संकेत
पेट दर्द- एक्सपर्ट कहते हैं कि पहले लोगों को पाचन की समस्या में पेट दर्द हुआ करता था मगर अब लोगों की किडनी खराब हो जाती है और उन्हें इस बारे में सिर्फ इसलिए पता नहीं चल पाता है क्योंकि वे पेट दर्द जैसे साधारण से संकेत को समझते नहीं है।
पसलियों का दर्द- पसलियों का दर्द भी किडनी खराब होने का लक्षण होता है। अगर किसी को अपने शरीर के दाए हिस्से में पीठ के आसपास कहीं भी दर्द हो रहा है तो ये भी गंभीर किडनी डैमेज का संकेत होता है। ये दर्द सिर्फ हड्डियों की परेशानी वाला दर्द नहीं होता है।
अन्य संकेत- इसके अलावा, पेशाब का रुक-रुककर आना या फिर पैरों के तलवों में दर्द के साथ सूजन होना भी किडनी डैमेज के संकेत हो सकते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर दर्द किसी और का भी है तो उसका पता लगाने के लिए आपको एकबार किसी डॉक्टर से जांच जरूर करवानी चाहिए।
पेट में मरोड़े, सुबह के समय उल्टियां आना या महसूस करना भी किडनी डैमेज का लक्षण होता है।
क्या है सबसे बड़ी वजह?
विक्रम सेठा कहते हैं कि लाइफस्टाइल तो खराब होता ही है लेकिन उसके बावजूद दर्द कम करने वाली दवा का अनियंत्रित तरीके से सेवन करना भी किडनी को खराब कर सकता है। दरअसल, लोग दर्द को कम करने के लिए इन दवाओं को खा तो लेते हैं मगर उसके दुष्प्रभावों को कभी समझ नहीं पाते हैं। वे कहते हैं कि अगर किसी की किडनी खराब नहीं है और वह लगातार इन दवाओं को खा रहा है, तो आगे चलकर दिक्कत बढ़ सकती है।
इन बातों का रखें ख्याल, किडनी रहेगी स्वस्थ
विक्रम सेठा बताते हैं कि किडनी हमारे शरीर में खून की सप्लाई और उसे साफ करने का काम करती है। इसलिए, इसे स्वस्थ रखने के लिए हमें अपनी रोजाना की आदतों में सही परिवर्तन करने चाहिए जैसे कि
- पानी की मात्रा कम न करें, कम से कम 10 गिलास पानी रोजाना पिएं।
- धूम्रपान और शराब से बिल्कुल दूरी या कम से कम करना चाहिए।
- बहुत अधिक प्रोसेस्ड फूड्स और तला खाना खाने से बचें।
- फलों और सब्जियों का सेवन अधिक करें।
- नमक और चीनी भी सीमित मात्रा में खाना जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें-नकली नाखून लगाने से भी बढ़ता है कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें शुरुआती संकेत और बचाव
संबंधित खबरें
Myth and Facts: क्या खाना शेयर करने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने दूर किया सबसे बड़ा भ्रम
1 hr agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
3 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में सेहत के लिए कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद
5 hrs ago2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
20 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
22 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
1 day agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
1 day agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
1 day agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines