क्या आपको भी बहुत ज्यादा नींद आती है? कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं, जानें संकेत

Vitamin-D Deficiency: अगर आपको भी पूरे दिन नींद आती रहती है तो इस संकेत को हल्के में न ले। ये हमारे शरीर के एक जरूरी पोषक तत्व की कमी के बारे में हमें चेतावनी देता है। आइए जानते हैं ये कौन सा विटामिन है और क्यों शरीर के लिए जरूरी है।

Source-FREEPIK

Vitamin-D Deficiency: नींद आना हमारी सेहत के लिए जरूरी होता गै लेकिन क्या आप जानते हैं अगर किसी को बहुत ज्यादा या पूरे दिन नींद और सुस्ती आती रहती है तो यह लक्षण बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। किसी को कम नींद आए तो भी यह हमारी खराब लाइफस्टाइल का कारण होता है। पूरे दिन नींद आना भी लाइफस्टाइल से संबंधित होता है। ये बताता है कि आपके शरीर में कुछ विटामिनों की कमी है। बहुत नींद आना विटामिन-डी का लक्षण होता है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्यों जरूरी है विटामिन-डी?

विटामिन-डी हमारी हड्डियों के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी होने से शरीर में कैल्शियम की भी कमी हो जाती है। विटामिन-डी का प्राकृतिक सोर्स धूप को माना जाता है, अगर कोई बिल्कुल धूप में नहीं रहता तो उसे रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी समस्या भी होती है। विटामिन-डी इम्यूनिटी के लिए भी जरूरी होता है।

क्या है विटामिन-डी की कमी के लक्षण?

महाराष्ट्र के होमियोपैथी एक्सपर्ट डॉ. सीतल टोंगासे कहते हैं कि अगर आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी है तो ये 5 संकेत दिखाई देते हैं:

  • बहुत ज्यादा थकान होना।
  • बार-बार बीमार पड़ना।
  • बालों का झड़ना।
  • हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द रहना।
  • नींद आना।

विटामिन-डी की कमी से होने वाली बीमारियां

इस विटामिन की कमी से होने वाली बीमारियों में हड्डियों से संबंधिक कई बीमारिया हैं:

ऑस्टीयोपोरोसिस- हड्डियों से जुड़ी इस बीमारी।

रिकेट्स- ये बच्चों में होने वाली हड्डी की बीमारी होती है।

इम्यून सिस्टम वीक होना- ऑटोइम्यून डिजीज होने के पीछे विटामिन-डी की कमी भी है।

हार्ट अटैक और हाई बीपी- बहुत ज्यादा विटामिन-डी की कमी होने से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है क्योंकि हाई बीपी की समस्या भी इससे जुड़ी रह सकती है।

मेंटल हेल्थ- शरीर में विटामिन-डी की कमी होने से लोगों को स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या भी होती है।

कैसे पूरी करें विटामिन-डी की कमी?

शरीर में पर्याप्त विटामिन-डी के लिए आपको धूप में कम से कम 20 मिनट रोजाना बैठना चाहिए। मगर विटामिन-डी के लिए आपको सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच ही धूप लेनी चाहिए क्योंकि इस समय की धूप हमारे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती है और डॉक्टर भी विटामिन-डी के लिए धूप को सबसे ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। इसके अलावा, दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन करें। मशरूम, अंडे और हरी सब्जियों को खाने से भी विटामिन-डी की कमी पूरी होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ