बच्चे को रोज बिस्कुट-चिप्स खिलाना न पड़ जाए भारी, डैमेज हो जाएगा बॉडी का यह पार्ट

Kidney Disease: बिस्कुट, चिप्स और मैदे से बनी अन्य चीजें आजकल हमारी डाइट का अहम हिस्सा बन गए हैं। मगर क्या आप ये चीजें अपने बच्चे को रोज खिला रहे हैं? अगर हां, तो अभी इस आदत को बदल दीजिए क्योंकि ये आपके बच्चों की किडनी को खराब कर रहा है।

Source-freepik

Kidney Disease: किडनी की बीमारियों को लेकर सतर्कता बरतना बहुत जरूरी हो गया है। शरीर के इस अंग के डैमेज होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे शराब, सिगरेट या अनहेल्दी जीवनशैली अपनाना। क्या आप जानते हैं बिस्कुट और चिप्स से लेकर मैदे से बनी सभी चीजें भी किडनी को खराब कर सकते हैं। जी हां, अगर आप भी अपने बच्चों को रोजाना ऐसे फूड्स खिला रहे हैं तो अभी रुक जाइए। ऐसे फूड्स बच्चों की किडनी को खराब कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसका कारण।

विज्ञापन

क्यों खराब हो रही है बच्चों की किडनी?

बिस्कुट, चिप्स और अन्य सभी पैक्ड फूड्स को बनाने में प्रिजर्वेटिव्स और सैचुरेटेड फैट्स भर-भर के होते हैं। ये छोटे बच्चों को ही नहीं, ज्यादा खाने पर व्यस्कों को भी बीमार कर सकते हैं। दरअसल, घर में माता-पिता बच्चों को लाड-प्यार में सुबह के समय नाश्ते में दूध बिस्किट या बच्चों को टिफिन में वेफर्स देते हैं, जो क्रिएटिनिन को बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

क्रिएटिनिन कैसे पहुंचा रहा नुकसान?

जब भी शरीर में क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ता है, किडनी पर इसका असर पड़ता है। यह एक टॉक्सिक एलिमेंट होता है बॉडी का। इसकी मात्रा बढ़ने से किडनी स्टोन और किडनी के कमजोर होने की समस्या हो सकती है। कई बार क्रोनिक किडनी डिजीज भी क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ने से हो जाती है। इसलिए, छोटे बच्चों को ऐसे पैकेट वाले फूड्स नहीं खिलाने चाहिए। इसके साथ-साथ बच्चों के शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है जिस वजह से किडनी और भी ज्यादा डैमेज हो जाती है। क्रिएटिनिन से होने वाली किडनी की बीमारी अनुवांशिकी को बढ़ाती है। यदि एक बार बच्चे को ये हो जाए तो भविष्य में निश्चित ही आगे की जनरेशन इस बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे संकेत दिखते हैं?

  • बच्चों को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत होती है।
  • धीरे-धीरे बच्चों में सुस्ती का बढ़ना।
  • उनके पेशाब करने की आदत में कमी होना।

बच्चों को क्या खिलाएं?

आप अपने बच्चों को नाश्ते में हेल्दी चीजें खिला सकते हैं। फ्रूट चाट, वेजिटेबल सैंडविच, मूंग दाल का चीला, घर में बनाए पॉपकॉर्न और ड्राई फ्रूट्स और भिगोएं हुए नट्स खिलाएं। लंच में बच्चों को पोहा, ओट्स इडली या स्प्राउट चाट दे सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ