Food For Increase Haemoglobin: बिना सोचे-समझे कुछ भी खाने की आदत हमें बीमार कर रही है. इससे ना सिर्फ हमारी जिंदगी में तनाव बढ़ रहा है, बल्कि पोषण की कमी भी हो रही है. इसकी वजह से कई लोग खून की कमी (Low Haemoglobin) होने का भी सामना कर रहे हैं, महिलाओं के अंदर खून की कमी होना बहुत ही आम हो गया है. इसकी वजह से थकान महसूस होना, चक्कर आना, कमजोरी होना और सांस फूलने जैसी दिक्कतें भी हो रही हैं. कुछ लोगों को हर दूसरे महीने हीमोग्लोबिन कम होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है. इसलिए अपनी डाइट में शरीर में खून या आयरन की कमी को दूर करने वाले फूड्स को शामिल करें.
इसे भी पढ़ें- कॉफी पीने पर कम दिख सकती है आपकी उम्र, नई रिसर्च ने बताया एजिंग कम करने में कैसे असरदार है Coffee
हीमोग्लोबिन को बढ़ाने वाले फूड्स | Food For Increasing Haemoglobin
हीमोग्लोबिन कम होने का क्या मतलब है?
चुकंदर- हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए डॉक्टर अक्सर चुकंदर खाने की सलाह देते हैं. इसमें आयरन और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है. अगर इसका रोजाना सेवन किया जाए तो 15 दिन के अंदर फायदा देखने को मिलेगा.
अनार- अगर आपको चुकंदर का स्वाद नहीं पसंद तो आप अनार भी खा सकते हैं. रोज एक या दो अनार खून का स्तर बढ़ाने का काम करेगा. इसके अलावा,आप अपने आहार में सेब, खजूर और किशमिश जैसे फल भी शामिल कर सकते हैं.
सूखी मेवा- सर्दियों में सूखी मेवा जैसे मूंगफली, नट्स, तिल या कद्दू के बीज खाकर अपना हीमोग्लोबिन बढ़ाएं. इसमें किशमिश या खजूर को भी शामिल कर सकती हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने का काम करेंगे.
नॉन-वेज फूड्स- अगर आप नॉन-वेज खाना पसंद करते हैं तो आयरन की कमी को दूर करने के लिए खाएं. इसमें मछली, मीट और मटन शामिल है. आप अंडा भी खा सकते हैं, लेकिन हर रोज सीमित मात्रा में खाएं और 15 दिन बाद कमाल देखें.
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में खुद को ठंड से कैसे बचाएं? बाबा रामदेव ने कहा बस एक चम्मच पी लें यह तेल, शरीर में आ जाएगी गर्मी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
35 mins agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
2 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
3 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
7 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
22 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines