Kharbooze Ke Chilke Ubalne: गर्मियों में खरबूजे सबसे ज्यादा आते हैं, क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है. खरबूजा खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन उसका छिलका अक्सर कचरे में चला जाता है. क्या आप जानते हैं कि यही छिलका आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है? खरबूजे के छिलके को पानी में उबालकर पीने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं, जो हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. अगर आप इसे लगातार 2 दिन पीते हैं तो शरीर में कुछ बदलाव भी महसूस हो सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे और कब खरबूजे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या नवजात को AC में सुलाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
खरबूजे के छिलकों को पानी डालकर उबालने से क्या होगा?
खरबूजे में विटामिन A, C और पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो आपके शरीर को कई तरह से फायदा देने का काम करता है. लेकिन क्या आपको पता है कि इसके छिलके खरबूजे से ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैसे बनाएं खरबूजे के छिलके का पानी?
खरबूजे के छिलके में पानी की मात्रा अच्छी होती है, जिससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है. इसे बनाने के लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.
- खरबूजे के छिलकों को अच्छे से धो लें.
- छोटे टुकड़ों में काट लें.
- 1 से 2 गिलास पानी में 10 मिनट उबालें.
- इसे छानकर हल्का ठंडा होने पर पिएं.
क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं?
- शरीर रहेगा हाइड्रेटेड- खरबूजे के छिलके में पानी की मात्रा काफी पाई जाती है, जिससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है.
पाचन के लिए बेहतर- दो दिन इसका पानी पीने से आपका पाचन दुरुस्त हो सकता है. आप इसमें काला नमक डालकर भी खी सकते हैं. यकीनन गैस से राहत मिल सकती है.
शरीर को मिलेगी ठंडक- गर्मी के मौसम में यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है और हीट से राहत देता है. आप भी इसका सेवन कर सकते हैं. - स्किन पर दिखेगा असर- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे स्किन में हल्का ग्लो नजर आ सकता है.
इसे भी पढ़ें- झाइयों से ढक गए हैं गाल तो यहां जानिए रसोई की किस चीज से कम होंगे धब्बे, Pigmentation हल्की होने लगेगी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
6 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
9 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
9 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
11 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
12 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
15 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
16 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines