Kharate Kyu Aate Hain: खर्राटे लेना सिर्फ एक नॉर्मल आदत नहीं है. अगर ऐसा बार-बार और बहुत तेज आवाज के साथ हो रहा है तो यह ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया जैसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है. इस स्थिति में सोते समय सांस बार-बार रुकती और खुद ही शुरू हो जाती है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए खर्राटे आने की वजह को सिर्फ आदत या थकान न समझें, क्योंकि एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने अपने एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए अपनी खर्राटों पर ध्यान दें और बीमारियों से खुद को दूर रखें. हालांकि, ऐसा हर किसी के साथ हो यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है, लेकिन समस्या अगर ज्यादा बढ़ जाए तो डॉक्टर से बात करें.
इसे भी पढ़ें- बूंद-बूंद करके पेशाब आना पुरुषों में इस बीमारी का हो सकता है संकेत, नॉर्मल समझकर ना करें इग्नोर
अपना ख्याल कैसे रखें?
- अपना वजन कंट्रोल रखें.
- अपने रूटीन में योग को जरूर शामिल करें.
- शराब और धूम्रपान की आदत से बचें.
- पीठ के बजाय करवट लेकर सोने की कोशिश करें.
क्या संकेत हो सकते हैं खतरनाक
- सांस रुकना
- तेज घुटन महसूस होना
- सुबह सिरदर्द या दिनभर नींद आना
खर्राटों से बढ़ सकता है इन बीमारियों का खतरा | Snoring Symptoms And Causes
हाई ब्लड प्रेशर- खर्राटे लेते वक्त बार-बार सांस रुकता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर घटता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है.
हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक- इस दौरान गंभीर स्लीप एपनिया वाले लोगों में दिल से संबंधी बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा अधिक हो सकता है.
स्ट्रोक होना- इस दौरान कई बार नींद सही तरह से नहीं आती और अनकंट्रोल स्लीप एपनिया स्ट्रोक के जोखिम को भी बढ़ा सकता है.
टाइप 2 डायबिटीज- खराब नींद और बार-बार सांस रुकने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है.
दिनभर थकान और नींद आना- रात में अच्छी नींद न मिलने की वजह से दिनभर थकान, सुस्ती और काम में ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- क्या एवोकाडो खाने से कम हो सकता है गंदा कोलेस्ट्रॉल? जानिए क्या कहती है स्टडी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
14 hrs agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
17 hrs agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
18 hrs agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
20 hrs agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
22 hrs agoफेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं? एक्सपर्ट्स ने बताए 10 संकेत जिनपर नजर बनाए रखना है जरूरी
23 hrs agoकैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
1 day agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
1 day agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines