खर्राटे से होने वाली बीमारियां कौन सी हैं? एक्सपर्ट ने बताया कैसे रखें अपना ख्याल
Snoring Tips: हर खर्राटे किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन अगर खर्राटे बहुत तेज हों या उनके साथ सांस रुकने जैसे लक्षण दिखाई दें तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार खर्राटे किसी बीमारी का कारण बन सकती है.
Edited By : Shadma Muskan|Updated: Jul 24, 2026 18:28
Share :
अपना ख्याल कैसे रखें?
---विज्ञापन---
Kharate Kyu Aate Hain: खर्राटे लेना सिर्फ एक नॉर्मल आदत नहीं है. अगर ऐसा बार-बार और बहुत तेज आवाज के साथ हो रहा है तो यह ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया जैसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है. इस स्थिति में सोते समय सांस बार-बार रुकती और खुद ही शुरू हो जाती है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए खर्राटे आने की वजह को सिर्फ आदत या थकान न समझें, क्योंकि एमबीबीएस और एमडी डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने अपने एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए अपनी खर्राटों पर ध्यान दें और बीमारियों से खुद को दूर रखें. हालांकि, ऐसा हर किसी के साथ हो यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है, लेकिन समस्या अगर ज्यादा बढ़ जाए तो डॉक्टर से बात करें.
हाई ब्लड प्रेशर- खर्राटे लेते वक्त बार-बार सांस रुकता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर घटता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है. हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक- इस दौरान गंभीर स्लीप एपनिया वाले लोगों में दिल से संबंधी बीमारियों और हार्ट अटैक का खतरा अधिक हो सकता है. स्ट्रोक होना- इस दौरान कई बार नींद सही तरह से नहीं आती और अनकंट्रोल स्लीप एपनिया स्ट्रोक के जोखिम को भी बढ़ा सकता है. टाइप 2 डायबिटीज- खराब नींद और बार-बार सांस रुकने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है. दिनभर थकान और नींद आना- रात में अच्छी नींद न मिलने की वजह से दिनभर थकान, सुस्ती और काम में ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.