हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या फायदा होता है? यहां जानिए Raisin Water Benefits

Kishmish Ka Pani Peene Ke Fayde: किशमिश सिर्फ स्वाद में ही अच्छी नहीं होती है बल्कि शरीर को इसके कई फायदे भी मिलते हैं. ऐसे में यहां जानिए किशमिश का पानी पीने पर शरीर पर क्या असर पड़ता है और किस तरह बनाकर पिया जा सकता है किशमिश का पानी.

विज्ञापन
क्या हम रोज किशमिश का पानी पी सकते हैं?

Kishmish Ka Pani: किशमिश दिखने में छोटी सी जरूर होती है लेकिन इसके फायदे बड़े होते हैं. किशमिश में कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी कॉम्प्लेकस और पौटेशियम की भरपूर मात्रा होती है. वहीं, किशमिश को भिगोकर खाने पर या किशमिश का पानी (Raisin Water) पीने पर इसके फायदे और ज्यादा बढ़ जाते हैं. यहां जानिए रोजाना खाली पेट किशमिश का पानी पीने पर शरीर को इसके क्या फायदे मिलते हैं. साथ ही, जानिए किस तरह किशमिश का पानी बनाकर तैयार किया जा सकता है. इस देसी ड्रिंक से एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों से मिल जाएगा छुटकारा.

यह भी पढ़ें – Diabetes Symptoms: शुगर होने पर शरीर क्या संकेत देता है?

खाली पेट किशमिश का पानी पीने के फायदे | Khali Pet Kishmish Ka Pani Peene Ke Fayde

लिवर डिटॉक्स करता है – किशमिश का पानी शरीर से गंदे टॉक्सिंस को निकालता है. यह पानी पीने पर लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है.

विज्ञापन

पाचन रहता है अच्छा – सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने पर पाचन अच्छा रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है.

खून की कमी होती है दूर – किशमिश आयरन की स्त्रोत है. ऐसे में किशमिश का पानी पीने पर शरीर को आयरन मिलता है और खून की कमी पूरी होती है.

विज्ञापन

त्वचा पर निखार आता है – किशमिश शरीर को अंदरूनी रूप से साफ करती है तो इसका असर त्वचा पर बाहरी रूप से भी नजर आता है. किशमिश का पानी पीने पर स्किन निखरती है और ग्लो करने लगती है.

मिलती है एनर्जी – किशमिश का पानी पीने पर शरीर को एनर्जी मिलती है. किशमिश का पानी प्राकृतिक ग्लूकोज और फ्रुक्टोज से भरपूर होने के चलते सुस्ती और कमजोरी को पूरा करता है.

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर कंट्रोल – किशमिश में पौटेशियम की भरपूर मात्रा होती है लेकिन सोडियम कम होता है. ऐसे में किशमिश का पानी पीने पर ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है. दिल की सेहत भी इससे दुरुस्त रहती है.

कैसे बनाएं किशमिश का पानी

विज्ञापन

किशमिश का पानी बनाने के लिए आपको 15 से 20 किशमिश की जरूरत होगी. एक गिलास पानी में किशमिश को भिगोकर रख दें. अगली सुबह इस पानी को छानकर पी लें. भीगी हुई किशमिश (Soaked Raisins) को फेंकने के बजाय इसे भी आप खा सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

इस बात का खास ध्यान रखें कि अति किसी भी चीज की बुरी होती है. ऐसे में किशमिश का पानी दिन में एक बार ही पिएं और एक गिलास से ज्यादा ना पिएं. किशमिश में नेचुरल शुगर की अत्यधिक मात्रा होती है इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को किशमिश का पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें – जीभ के नीचे एक चम्मच नमक रखने पर क्या होता है? इस दिक्कत से मिल जाता है छुटकारा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola