Sugar Ke Lakshan: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाए तो पूरी तरह से ठीक नहीं होती है. लेकिन, मरीज समय के साथ इसे मैनेज करना सीख जाता है. डायबिटीज में क्या खाया-पिया जा रहा है और लाइफस्टाइल कैसा है इसपर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है. अगर डायबिटीज में जरा भी कोताही बरती जाए तो समस्या बढ़ते देर नहीं लगती है. ऐसे में यहां जानिए शुगर होने पर शरीर पर किस-किस तरह के शुरुआती लक्षण नजर आते हैं जिन्हें पहचानकर इलाज शुरू करना बेहद जरूरी होता है.

2 / 7
शुगर होने पर बार-बार प्यास लगने लगती है. व्यक्ति हर थोड़ी देर में पानी पीने के लिए मचलने लगता है.

3 / 7
प्यास ज्यादा लगती है क्योंकि बार-बार पेशाब आने लगता है. शुगर का बड़ा शुरुआती लक्षण यह है कि शरीर एक्सेस शुगर को बाहर निकालने की कोशिश में लग जाता है जिससे खासतौर से रात के समय बार-बार पेशाब आता है.

4 / 7
बिना कोशिश किए वजन कम होने लगे तो यह चिंता का विषय हो सकता है. शुगर होने पर वजन तेजी से कम होने लगता है क्योंकि शरीर फैट और मसल को एनर्जी के लिए बर्न करने लगता है.

5 / 7
आंखों से धुंधला नजर आने लगता है. हाई ब्लड शुगर आंखों के लेंस पर असर डालती है जिससे फोकस करने में दिक्कत होती है.

6 / 7
डायबिटीज का एक शुरुआती लक्षण यह भी है कि नर्व डैमेज होने लगती है. इससे हाथ-पैरों में सूंई चुभने जैसा महसूस होता है, झनझनाहट होती है और हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते

7 / 7
इम्यून सिस्टम के कमजोर हो जाने से बार-बार शरीर अलग-अलग इंफेक्शंस का शिकार होने लगता है. स्किन, मसूड़े और जननांगो के इंफेक्शन हो सकते हैं.