Soaked Chana Benefits: काले चने पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं. लेकिन, बहुत से लोग चना भिगोकर खाते हैं. रोज सुबह भीगे हुए चने खाने की सलाह भी दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि चने हाई प्रोटीन का स्त्रोत होते हैं. इनमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. यहां जानिए भीगे हुए चने खाने के क्या फायदे होते हैं और रोजाना भीगे चने (Soaked Chickpeas) खाने पर शरीर पर क्या असर होता है. भीगे चने खाने के फायदे जानकर आप भी रोज सुबह उठते ही सबसे पहले भीगे चने ही खाने लगेंगे.
यह भी पढ़ें – चिकन या मटन किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है? यहां जानिए क्या है Protein का भरपूर स्त्रोत
भीगे चने खाने के फायदे (Bhige Chane Khane Ke Fayde)
शरीर में आती है ऊर्जा – चने कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इसीलिए भीगे हुए चने खाने पर शरीर को ऊर्जा मिलती है. सुबह के समय भीगे चने खाए जाएं तो पूरा दिन शरीर एक्टिव महसूस करता है.
पाचन बेहतर होता है – भीगे हुए चने फाइबर का भरपूर स्त्रोत होते हैं. इन्हें खाने पर पाचन अच्छा रहता है, कब्ज की दिक्कत नहीं होती और पेट अच्छी तरह से साफ होने लगता है.
मसल्स को मिलता है फायदा – मांसपेशियों के निर्माण में भीगे हुए चने फायदेमंद साबित होते हैं. भीगे चने प्लांट बेस्ड प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं और मांसपेशियों की मरम्मत करते हैं.
खून की कमी होती है दूर – भीगे हुए चने खाने पर शरीर को आयरन की प्रचुर मात्रा मिलती है. ऐसे में भीगे चने खून की कमी पूरी करते हैं. इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है.
वजन होने लगता है कम – भीगे चने वेट मैनेजमेंट में मदद करते हैं. चने भिगोकर खाए जाएं तो इनसे लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. ऐसे में एक्सेस फूड इंटेक कम होता है और वजन कम (Weight Loss) होने में मदद मिलती है.
एक दिन में कितने भीगे चने खाने चाहिए
रोजाना सामान्य व्यक्ति एक मुट्ठीभर भीगे चने खा सकता है, यानी 30 से 50 ग्राम चने भिगोकर खाए जा सकते हैं. जो लोग एक्सरसाइज करते हैं या खेलकूद में आगे रहते हैं वे 60 से 100 ग्राम तक भीगे चने खा सकते हैं.
इन बातों का रखें खास ध्यान
भीगे हुए चने जरूरत से ज्यादा ना खाएं. एकबार में बहुत ज्यादा चने खा लिए जाएं तो इससे पेट फूलने और गैस बनने की दिक्कत होने लगती है. पाचन में देरी होने लगती है और पाचन संबंधी दिक्कतें हो जाती हैं. शुरुआत में कम ही चने खाएं. इन्हें अच्छे से चबाकर खाएं. अगर आप भीगे चने खा रहे हैं तो दिनभर पानी पीते रहें.
यह भी पढ़ें – Pre Diabetes Symptoms: प्री-डायबिटीज होने पर शरीर पर दिखते हैं ये लक्षण, गर्दन पर भी दिखते हैं निशान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
3 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
21 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines