Dizziness In Morning: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें चलते हुए या खड़े होने पर चक्कर महसूस नहीं होते लेकिन वे जैसे ही लेटते हैं अचानक से चक्कर आ जाता है. आखिर बिस्तर पर लेटते हुए चक्कर आने की क्या वजह हो सकती है? जवाब दे रहे हैं न्योरोलॉजिस्ट डॉ. शाकीब अहरार. डॉ. शाकीब ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि करवट लेते हुए चक्कर क्यों आता है. यहां जानिए करवट लेते समय चक्कर आने को लेकर डॉक्टर का क्या कहना है.
यह भी पढ़ें – दिमाग के लिए सबसे अच्छा विटामिन कौन सा है? न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया ब्रेन हेल्थ के लिए बेस्ट Vitamin
करवट लेते हुए चक्कर क्यों आते हैं
डॉक्टर ने बताया कि लेटते हुए या करवट बदलते हुए चक्कर आने की दिक्कत को बीपीपीवी (BPPV) कहा जाता है. BPPV का मतलब है कि आपके कान के बैलेंसिंग सिस्टम में खराबी आने लगी है. कान के बैलेंसिंग सिस्टम में एक लिक्विड रहता है जो सिर की मूवमेंट के साथ ही रोटेट होता है. इस लिक्विड में अगर कोई कंकड़ जमा हो जाए तो दिमाग को गलत जानकारी मिलती है. दिमाग को लगता है कि आप घूम रहे हैं और इसीलिए करवट बदलते ही आपको चक्कर आने लगता है.
कैसे चलता है BPPV का पता
BPPV है या नहीं यह पता लगाने के लिए डिक्स हॉलपाइक मेनुवर का काम आता है. इसमें पेशंट को सीधा बैठाकर उसके सिर को 45 डिग्री घुमाकर उसे पीछे की तरफ लेटाया जाता है. इस टेस्ट में मरीज की आंखों की मूवमेंट को ट्रैक किया जाता है. अगर पेशेंट की आंखें अपनेआप ही हिलने या शेक होने लगती हैं तो इसे निस्टेगमस कहते हैं. इससे BPPV कंफर्म हो जाता है.
कभी ना करें यह गलती
डॉक्टर बताते हैं कि BPPV के कारण चक्कर आने से बचने के लिए बहुत से मरीज गर्दन का इलाज करवाने लगते हैं, फिजियोथेरैपी करवाते हैं, एंजाइटी ट्रीटमेंट करवाते हैं या बीपी का इलाज करवाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें कभी आराम नहीं मिल पाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि परेशानी कान की होती है.
BPPV के क्या लक्षण होते हैं
- सिर हिलाने पर चक्कर आने लगता है
- बिस्तर पर करवट लेने से चक्कर आता है
- ऊपर देखने से या झुकने से चक्कर आता है
- चक्कर सिर्फ कुछ सेकंड के लिए ही आता है
- मितली आती है और कभी-कभी उल्टी आती है
- बार-बार चक्कर आते जाते-रहते हैं.
BPPV का इलाज
डॉक्टर का कहना है कि BPPV का इलाज संभव है. सिंपल एक्सरसाइज के जरिए BPPV से राहत पाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें – पुरुषों के पेशाब में खून आने के क्या कारण हैं? जानिए किस बीमारी का हो सकता है संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 hr agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
5 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
6 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines