Karwa Chauth 2024: देश में इस वक्त त्योहारों की धूम है, आने वाले हफ्ते में करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। यह उपवास हिंदू धर्म में शादीशुदा महिलाओं द्वारा रखा जाता है। इस व्रत में पत्नियां, पति की लंबी उम्र और रिश्ते में प्यार को बढ़ाने का आशीर्वाद मांगती है। जैसा की सभी जानते हैं, करवा चौथ एक निर्जल उपवास है। इसमें चांद निकलने से पहले पानी भी नहीं पिया जाता है, ऐसे में लंबे समय तक बिन खाएं-पिएं रहना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। मगर हिंदू शास्त्रों में उपवास में खाने-पीने की अनुमति नहीं होती है, खासतौर पर करवा चौथ के व्रत में तो इस मान्यता पर ज्यादा जोर दिया जाता है। आपका व्रत सेहतमंद तरीके से पूरा हो जाए, ऐसी कामना करते हुए हम आपको 5 ऐसी टिप्स दे रहे हैं, जो हर महिला के काम आएगी।
करवा चौथ के लिए हेल्दी टिप्स
1. सही मात्रा में पानी पीना
कुछ महिलाएं अगले दिन उपवास का ख्याल करते हुए एक दिन पहले ही ज्यादा मात्रा में पानी पीना शुरू कर देती हैं, जो कि सही नहीं है। ऐसा करने से आपको अगले दिन यानी करवा चौथ पर बार-बार पेशाब आने से डिहाइड्रेशन हो सकती है। इसलिए, आप व्रत से एक दिन पहले हल्का भोजन करें तथा वाटर बेस्ड फ्रूट्स खाएं। आप 1 दिन पहले जलेबी खा सकती हैं, कहते हैं इसे खाने से प्यास कम लगती है।
ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?
2. सरगी में हेल्दी चीजें खाएं
सरगी की थाली में ज्यादातर मिठाई, मठरी और तली-भुनी चीजें होती हैं। लेकिन ये चीजें पेट में गड़बड़ी कर सकती है, इन्हें खाने से आपको अगले दिन ज्यादा प्यास लग सकती है। सरगी में पराठे, चाय और चिप्स जैसी चीजें शामिल करने से बचें। आप हेल्दी फूड्स जैसे- सूखे मेवे, फल और दूध पी सकती हैं।
Image Credit: Freepik
3. व्रत तोड़ने के बाद क्या खाएं?
करवा चौथ पर अक्सर पति-पत्नी चांद देखने के बाद खाना खाने बाहर जाते हैं या बाहर का खाना घर पर मंगवा कर खाते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। उपवास रखने से पेट का तापमान बदल जाता है, ऐसे में आप बाहर का मसालेदार खाना खाते हैं तो पाचन बिगड़ सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है। कोशिश करें कि उस दिन घर पर ही कुछ स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना पकाए और उसे खाकर व्रत तोड़ें।
4. बीमार है तो क्या करें?
भले ही यह उपवास महत्वपूर्ण हो, लेकिन कभी भी आपको अपनी सेहत से ऊपर किसी और चीज को नहीं रखना चाहिए। अगर आप बीमार रहती हैं या किसी भी तरह की कोई दवा खाती हैं तो संकोच ना करें और अपनी दवा खा लें। अगर व्रत नहीं रख सकती तो सिर्फ पूजा अर्चना कर लें। इसके अलावा, अपने डॉक्टर से परामर्श के बाद व्रत रखें।
5. दूसरों से प्रभावित होने से बचें
पति-पत्नी का रिश्ता बहुत खास होता है। कोई भी उपवास या पूजा पाठ इस बात की सच्चाई नहीं हैं कि दो लोगों का रिश्ता कैसा होगा। पत्नियां, कई बार अपने पतियों से तोहफे या अन्य चीजें करने की अपेक्षा रखती हैं क्योंकि वो दूसरे शादीशुदा जोड़ों से प्रभावित होती हैं। ऐसा कभी न सोचे, हो सकता है आपके पति की फाइनेंशियल हालत उस वक्त सही ना हों। इसलिए, ऐसी बातों को व्रत के बीच कभी ना आने दे।
ये भी पढ़ें- जीवनभर फिट रहने के लिए रोजाना पिएं ये 3 सुपर ड्रिंक्स! मिलेंगे ढेरों फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
14 hrs agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
16 hrs agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
21 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
1 day agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
1 day agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
1 day ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
1 day agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines