Karwa Chauth 2024: व्रत के 24 घंटे पहले भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां! बिगड़ सकती है सेहत

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर शादीशुदा औरतें अपने पतियों के लिए लंबी उम्र का व्रत रखती है। यह व्रत कठिन होता है, कुछ घरों में तो इस व्रत को निर्जला रखा जाता है। ऐसे में कुछ महिलाओं की सेहत बिगड़ भी सकती है। हम आपको सेहतमंद उपवास रखने के लिए 5 हेल्दी टिप्स दे रहे हैं, जो आपके काम आएगी।

Photo Credit- Google
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: देश में इस वक्त त्योहारों की धूम है, आने वाले हफ्ते में करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। यह उपवास हिंदू धर्म में शादीशुदा महिलाओं द्वारा रखा जाता है। इस व्रत में पत्नियां, पति की लंबी उम्र और रिश्ते में प्यार को बढ़ाने का आशीर्वाद मांगती है। जैसा की सभी जानते हैं, करवा चौथ एक निर्जल उपवास है। इसमें चांद निकलने से पहले पानी भी नहीं पिया जाता है, ऐसे में लंबे समय तक बिन खाएं-पिएं रहना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। मगर हिंदू शास्त्रों में उपवास में खाने-पीने की अनुमति नहीं होती है, खासतौर पर करवा चौथ के व्रत में तो इस मान्यता पर ज्यादा जोर दिया जाता है। आपका व्रत सेहतमंद तरीके से पूरा हो जाए, ऐसी कामना करते हुए हम आपको 5 ऐसी टिप्स दे रहे हैं, जो हर महिला के काम आएगी।

करवा चौथ के लिए हेल्दी टिप्स

1. सही मात्रा में पानी पीना

विज्ञापन

कुछ महिलाएं अगले दिन उपवास का ख्याल करते हुए एक दिन पहले ही ज्यादा मात्रा में पानी पीना शुरू कर देती हैं, जो कि सही नहीं है। ऐसा करने से आपको अगले दिन यानी करवा चौथ पर बार-बार पेशाब आने से डिहाइड्रेशन हो सकती है। इसलिए, आप व्रत से एक दिन पहले हल्का भोजन करें तथा वाटर बेस्ड फ्रूट्स खाएं। आप 1 दिन पहले जलेबी खा सकती हैं, कहते हैं इसे खाने से प्यास कम लगती है।

2. सरगी में हेल्दी चीजें खाएं

विज्ञापन

सरगी की थाली में ज्यादातर मिठाई, मठरी और तली-भुनी चीजें होती हैं। लेकिन ये चीजें पेट में गड़बड़ी कर सकती है, इन्हें खाने से आपको अगले दिन ज्यादा प्यास लग सकती है। सरगी में पराठे, चाय और चिप्स जैसी चीजें शामिल करने से बचें। आप हेल्दी फूड्स जैसे- सूखे मेवे, फल और दूध पी सकती हैं।

dehydration

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

3. व्रत तोड़ने के बाद क्या खाएं?

करवा चौथ पर अक्सर पति-पत्नी चांद देखने के बाद खाना खाने बाहर जाते हैं या बाहर का खाना घर पर मंगवा कर खाते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। उपवास रखने से पेट का तापमान बदल जाता है, ऐसे में आप बाहर का मसालेदार खाना खाते हैं तो पाचन बिगड़ सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है। कोशिश करें कि उस दिन घर पर ही कुछ स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना पकाए और उसे खाकर व्रत तोड़ें।

विज्ञापन

4. बीमार है तो क्या करें?

भले ही यह उपवास महत्वपूर्ण हो, लेकिन कभी भी आपको अपनी सेहत से ऊपर किसी और चीज को नहीं रखना चाहिए। अगर आप बीमार रहती हैं या किसी भी तरह की कोई दवा खाती हैं तो संकोच ना करें और अपनी दवा खा लें। अगर व्रत नहीं रख सकती तो सिर्फ पूजा अर्चना कर लें। इसके अलावा, अपने डॉक्टर से परामर्श के बाद व्रत रखें।

विज्ञापन

5. दूसरों से प्रभावित होने से बचें

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत खास होता है। कोई भी उपवास या पूजा पाठ इस बात की सच्चाई नहीं हैं कि दो लोगों का रिश्ता कैसा होगा। पत्नियां, कई बार अपने पतियों से तोहफे या अन्य चीजें करने की अपेक्षा रखती हैं क्योंकि वो दूसरे शादीशुदा जोड़ों से प्रभावित होती हैं। ऐसा कभी न सोचे, हो सकता है आपके पति की फाइनेंशियल हालत उस वक्त सही ना हों। इसलिए, ऐसी बातों को व्रत के बीच कभी ना आने दे।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ