हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

करीना कपूर सोने से पहले पैरों के तलवों पर क्यों लगाती हैं घी? जानिए सेहत को क्या-क्या मिल सकते हैं फायदे 

सैफ अली खान ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में बताया है कि करीना कपूर रात को सोने से पहले अपने पैरों पर घी लगाती हैं, क्योंकि इससे उनको अच्छी नींद आती है. आप भी सोते वक्त पैरों में घी लगा सकते हैं और इन फायदों का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन
करीना ने बताया कि वह सोने से पहले पैरों पर घी लगाती हैं और इससे उन्हें अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है. Image Credit- AI

खबर की मुख्य बातें:

  • करीना कपूर खान रात में अच्छी नींद के लिए अपने पैरों के तलवों पर घी लगाती हैं, जैसा कि उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बताया.
  • आयुर्वेद में पैरों की तेल से मालिश करने की पारंपरिक विधि को पादाभ्यंग कहा जाता है, जिसमें घी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • पैरों पर घी लगाने से रूखी और खुरदरी स्किन में सुधार हो सकता है और कुछ लोगों को थकान से राहत मिल सकती है.

अक्सर हम अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और अलग-अलग घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं. हालांकि, कई बार छोटी-छोटी आदतें भी हमारी सेल्फ केयर रूटीन का हिस्सा बन जाती हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की रात में पैरों के तलवों पर घी लगाने की आदत है. सैफ अली खान ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में करीना और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें साझा की हैं. इस दौरान करीना और सैफ ने बताया कि वह सोने से पहले पैरों पर घी लगाती हैं और इससे उन्हें अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है. करीना की इस आदत के बारे में जानने के बाद कई लोगों के मन में सवाल उठ सकता है कि क्या सच में रात को पैरों के तलवों पर घी लगाने से नींद अच्छी आती है? आइए इस लेख में घी लगाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- लिवर में जमा हो रही है चर्बी? डॉक्टर ने बताया किन टेस्ट से चल जाएगा तुरंत पता

विज्ञापन

पैरों के तलवों पर घी लगाने की परंपरा क्या है?

आयुर्वेद में पैरों की तेल से मालिश करने की पारंपरिक विधि को पादाभ्यंग कहा जाता है. इस दौरान पैरों और तलवों की मालिश करने के लिए अलग-अलग तेलों का इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोग इस रूटीन में घी का भी इस्तेमाल करते हैं. पैरों की मालिश शरीर को आराम देने और दिनभर की थकान कम महसूस करने में मदद कर सकती है. 

पैरों में घी लगाने के अद्भुत फायदे  

करीना कपूर ने भी बताया कि तलवों पर घी लगाने से उन्हें अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है. हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि घी लगाने से हर किसी को गहरी नींद आए, क्योंकि इसके फायदे सबके लिए अलग हो सकते हैं. 

विज्ञापन
  • पैरों के तलवों और एड़ियों की स्किन कई बार रूखी और खुरदरी हो जाती है. अगर आप घी लगाते हैं तो आपको काफी हद तक फायदा हो सकता है.  
  • दिनभर काम करने, चलने-फिरने और लगातार बिजी रहने की वजह से शरीर थक जाता है. ऐसे में पैरों की हल्की मालिश करने से आराम मिल सकता है. 
  • लंबे समय तक खड़े रहने या चलने से पैरों में थकान महसूस हो सकती है. ऐसे में हल्के हाथों से तलवों की मालिश करने से कुछ लोगों को आराम मिल सकता है.
  • मालिश के दौरान पैरों पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे रिलैक्स महसूस हो सकता है.
  • अगर आपकी एड़ियां रूखी रहती हैं तो रात में उन पर मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट लगाने से फायदा हो सकता है. 
  • घी लगाने के बाद साफ सूती मोजे पहनने से यह बिस्तर पर लगने से बच सकता है. 

पैरों के तलवों पर घी लगाने का सही तरीका क्या है? 

अगर आप भी करीना कपूर की तरह अपनी नाइट केयर रूटीन में घी शामिल करना चाहते हैं तो सबसे पहले पैरों को पानी से धोकर साफ तौलिए से अच्छी तरह सुखा लें. उंगलियों के बीच की स्किन भी सूखी होनी चाहिए. अब हथेली पर थोड़ी मात्रा में साफ घी लें या हल्का गुनगुना घी इस्तेमाल करें. फिर घी को तलवों और एड़ियों पर लगाकर करीब 3 से 5 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें. अगर आप चाहें तो साफ सूती मोजे पहन सकते हैं, ताकि घी चादर पर न लगे. बाकी सुबह उठकर पैरों को नॉर्मल तरीके से साफ कर लें. ऐसा करने से यकीनन आपको बहुत ही फायदा होगा. 

किन लोगों को पैरों पर घी लगाने से बचना चाहिए?

वैसे तो घी लगाने के कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन कुछ लोग इससे परहेज कर सकते हैं. 

विज्ञापन
  • डायबिटीज के मरीज
  • एलर्जी होना
  • पैरों में फंगल इंफेक्शन होना 
  • बहुत ज्यादा फटी एड़ियों वाले लोग करें परहेज 

क्या पैरों पर घी लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है?

पैरों के तलवों पर घी लगाने से पाचन ठीक होने, शरीर के सभी अंगों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने या कई बीमारियों से बचाव होने जैसे दावे किए जाते हैं, लेकिन हर किसी के लिए फायदे अलग-अलग हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Uric Acid बढ़ गया है तो इन चीजों से बना लें दूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola