लिवर में जमा हो रही है चर्बी? डॉक्टर ने बताया किन टेस्ट से चल जाएगा तुरंत पता
Fatty Liver Test: फैटी लिवर का पता लगाने के लिए LFT, एब्डोमिनल अल्ट्रासाउंड, फाइब्रोस्कैन और कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं. हालांकि, डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि इस दौरान कुछ बदलावों से भी लिवर पर जमी चर्बी का पता लगाया जा सकता है.

अक्सर हमें किसी बीमारी का पता तब चलता है, जब शरीर में उसके लक्षण साफ दिखाई देने लगते हैं या परेशानी बढ़ जाती है. बदलती लाइफस्टाइल, खानपान की गलत आदतें और स्ट्रेस आज कई बीमारियों की वजह बन रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि कुछ बीमारियां शरीर को अंदर ही अंदर इफेक्ट करती रहती हैं और शुरुआत में इनके संकेत भी नहीं मिलते. फैटी लिवर भी ऐसी ही एक समस्या है, जिसका शुरुआत में पता लगाना मुश्किल हो सकता है. इसको लेकर डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि इसकी पहचान वक्त पर करना जरूर है, जिसके लिए आप घर पर कुछ टेस्ट करना सकते हैं.
कमर का साइज
2 / 6कमर का साइज यह बताने का काम करता है कि आपका लिवर कितना फैटी है. अगर पुरुषों की कमर 40 इंच से ज्यादा और महिलाओं की 35 इंच से ज्यादा है तो इसका मतलब है कि आपका लिवर खतरे में है. इसे भी पढ़ें- Brain Tumor के ये 6 संकेत अक्सर लोग समझ लेते हैं सामान्य, बार-बार दिखें तो न करें नजरअंदाज
कमर और हाइट का रेशियो
3 / 6अपनी हाइट और कमर के साइज से पता लगाएं कि लिवर फैटी है या नहीं. रेशियो निकालने के लिए अपनी कमर के साइज को अपनी हाइट से डिवाइड करें. अगर रोशियो पॉइंट 5 से ऊपर आए तो आपको लैब टेस्ट कराना चाहिए.
फास्टिंग ब्लड शुगर बढ़ना
4 / 6अगर आपका फास्टिंग ब्लड शुगर बढ़ा हुआ आ रहा है, लेकिन खाने के बाद की शुगर हमेशा बढ़ी हुई आती है तो आपको लिवर की हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए.
पेट के आसपास चर्बी
5 / 6आपका वजन सही है या दिखने में शरीर नॉर्मल लगता है, लेकिन पेट के आसपास कपड़े टाइट होने लगे हैं या कमर का साइज बढ़ने लगा है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है.
गले का साइज
6 / 6गर्दन का साइज भी फैटी लिवर को बताने का काम करता है. पुरुषों की गर्दन का साइज अगर 14 इंच से ज्यादा है और महिलाओं की गर्दन का साइज 13 इंच से ज्यादा है तो फैटी लिवर का खतरा हो सकता है. इसे भी पढ़ें- Uric Acid बढ़ गया है तो इन चीजों से बना लें दूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी