Kapalbhati Benefits: कपालभाति एक ऐसा प्राणायाम है जो शरीर को एक नहीं बल्कि अनेक फायदे देता है. कपालभाति करने पर श्वसन से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक को लाभ मिलता है. यह प्राणायाम बैठकर किया जाता है. आलती-पालती में बैठकर आंखों को बंद किया जाता है, इसके बाद गहरी सांस खींचकर नाक से हवा सांस निकाली जाती है और इसी दौरान जब सांस बाहर निकाली जाती है तो पेट को अंदर खींचा जाता है. रोजाना अगर आधे से एक घंटे कपालभाति प्राणायाम कर लिया जाए तो शरीर रोगमुक्त रहने लगता है. योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) कहते हैं कि योग करने पर हेल्थ ही नहीं बल्कि हैप्पीनेस भी मिलती है. यहां जानिए बाबा रामदेव रोजाना कपालभाति करने के कौन-कौन से फायदे बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें – एसिडिटी को तुरंत कैसे खत्म करें? आचार्य बालकृष्ण ने कहा इस तरह खाकर देख लें धनिया, पेट की दिक्कत हो जाएगी दूर
बाबा रामदेव ने बताए रोजाना कपालभाति करने के फायदे
- बाबा रामदेव ने बताया कि सांस संबंधी योगा से थायराइड, स्लीप एपनिया, गले का इंफेक्शन और श्वसन तंत्र को साफ करने जैसे फायदे मिलते हैं.
- कपालभाति करने पर हाइपरटेंशन यानी ब्लड प्रेशर की दिक्कत कम होगी.
- इससे शरीर का गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होने लगेगा.
- बढ़ा हुआ वजन कम होने में असर दिखने लगेगा.
- शुगर बैलेंस होने लगेगी.
- बाबा रामदेव बताते हैं कि बीमारियों को बैलेंस करने के लिए जो तरह-तरह की दवाएं ली जाती हैं आपको उनकी जरूरत नहीं रहेगी.
- महिलाओं को कपालभाति करने पर और ज्यादा फायदा (Kapalbhati Benefits For Women) होता है. इससे हीमोग्लोबिन बढ़ने लगता है.
- खाना पचाने में मदद मिलती है. कपालभाति करने पर जो कुछ खाएंगे-पिएंगे वो शरीर में लगने लगता है.
- इससे ना सिर्फ शरीर को फायदे मिलते हैं बल्कि दिमाग भी तेज होता है.
- बाबा रामदेव कहते हैं कि कपालभाति करने से आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी भी पूरी होगी.
- अगर नींद संबंधी दिक्कतें हैं तो कपालभाति करने से नींद की दिक्कतें दूर होती हैं.
कपालभाति में कितने सेकंड में लें सांस
एक सेकंड में एक बार कपालभाति की सांस ले सकते हैं. जवान व्यक्ति और अधिक तेजी से कपालभाति कर सकते हैं.
किस समय करना चाहिए कपालभाति
कपालभाति को हमेशा खाली पेट (Empty Stomach) ही करना चाहिए. कपालभाति करने का सही समय सुबह का समय है. लेकिन, अगर आप शाम को कपालभाति कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपने 4 से 5 घंटे पहले तक कुछ भोजन ना किया हो.
कपालभाति करने से पहले क्या कुछ खाया जा सकता है
कपालभाति करने से पहले आप दही खा सकते हैं या कपालभाति करने से एक-डेढ़ घंटे पहले कोई फल खाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- तुरंत पीरियड लाने के लिए क्या करें? बाबा रामदेव ने बताया क्या पीने से पीरियड जल्दी आता है
संबंधित खबरें
रोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
9 mins agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
44 mins agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
4 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
19 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
22 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines