कपालभाति करने से कौन सा रोग ठीक होता है? बाबा रामदेव ने बताया Kapalbhati करने के क्या फायदे हैं

Kapalbhat Karne Ke Fayde: बाबा रामदेव ने बताया कपालभाति क्या है और इसके फायदे क्या हैं. आप भी कपालभाति के फायदे जानेंगे तो रोजाना स्वेच्छा से इस प्राणायाम को करने लगेंगे. यहां जानिए किन बीमारियों को दूर करता है कपालभाति.

BABA RAMDEV

1 घंटा कपालभाति करने से क्या होता है?

Kapalbhati Benefits: कपालभाति एक ऐसा प्राणायाम है जो शरीर को एक नहीं बल्कि अनेक फायदे देता है. कपालभाति करने पर श्वसन से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक को लाभ मिलता है. यह प्राणायाम बैठकर किया जाता है. आलती-पालती में बैठकर आंखों को बंद किया जाता है, इसके बाद गहरी सांस खींचकर नाक से हवा सांस निकाली जाती है और इसी दौरान जब सांस बाहर निकाली जाती है तो पेट को अंदर खींचा जाता है. रोजाना अगर आधे से एक घंटे कपालभाति प्राणायाम कर लिया जाए तो शरीर रोगमुक्त रहने लगता है. योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) कहते हैं कि योग करने पर हेल्थ ही नहीं बल्कि हैप्पीनेस भी मिलती है. यहां जानिए बाबा रामदेव रोजाना कपालभाति करने के कौन-कौन से फायदे बता रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने बताए रोजाना कपालभाति करने के फायदे

  • बाबा रामदेव ने बताया कि सांस संबंधी योगा से थायराइड, स्लीप एपनिया, गले का इंफेक्शन और श्वसन तंत्र को साफ करने जैसे फायदे मिलते हैं.
  • कपालभाति करने पर हाइपरटेंशन यानी ब्लड प्रेशर की दिक्कत कम होगी.
  • इससे शरीर का गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होने लगेगा.
  • बढ़ा हुआ वजन कम होने में असर दिखने लगेगा.
  • शुगर बैलेंस होने लगेगी.
  • बाबा रामदेव बताते हैं कि बीमारियों को बैलेंस करने के लिए जो तरह-तरह की दवाएं ली जाती हैं आपको उनकी जरूरत नहीं रहेगी.
  • महिलाओं को कपालभाति करने पर और ज्यादा फायदा (Kapalbhati Benefits For Women) होता है. इससे हीमोग्लोबिन बढ़ने लगता है.
  • खाना पचाने में मदद मिलती है. कपालभाति करने पर जो कुछ खाएंगे-पिएंगे वो शरीर में लगने लगता है.
  • इससे ना सिर्फ शरीर को फायदे मिलते हैं बल्कि दिमाग भी तेज होता है.
  • बाबा रामदेव कहते हैं कि कपालभाति करने से आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी भी पूरी होगी.
  • अगर नींद संबंधी दिक्कतें हैं तो कपालभाति करने से नींद की दिक्कतें दूर होती हैं.

कपालभाति में कितने सेकंड में लें सांस

एक सेकंड में एक बार कपालभाति की सांस ले सकते हैं. जवान व्यक्ति और अधिक तेजी से कपालभाति कर सकते हैं.

विज्ञापन

किस समय करना चाहिए कपालभाति

कपालभाति को हमेशा खाली पेट (Empty Stomach) ही करना चाहिए. कपालभाति करने का सही समय सुबह का समय है. लेकिन, अगर आप शाम को कपालभाति कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपने 4 से 5 घंटे पहले तक कुछ भोजन ना किया हो.

विज्ञापन

कपालभाति करने से पहले क्या कुछ खाया जा सकता है

कपालभाति करने से पहले आप दही खा सकते हैं या कपालभाति करने से एक-डेढ़ घंटे पहले कोई फल खाया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ