हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राम के नाम पर खूब बिकता है यह फल, कई बीमारियों में है फायदेमंद

Kand Mool Benefits: राम जी वनवास के दिनों में जंगलों में मिलने वाले फलों और सब्जियों का सेवन करते थे। आपने उनकी रामायण कथा में कंदमूल का नाम तो सुना ही होगा। पर क्या कभी इसे खाया है? अगर नहीं, तो इसके फायदे जान आज ही खाना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- Google

Kand Mool Benefits: दिवाली के बाद अब देशवासियों को देव दीपावली का इंतजार है। इस साल यह 15 नवंबर को मनाई जाएगी। देव दीपावली को गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू शास्त्र में इस दिन की खास अहमियत होती है। वैसे तो यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है लेकिन अयोध्या में भी इसे धूम-धाम से मनाया जाता है। अयोध्या की बात हो रही है, तो रामलला की बात होनी तय है। सभी जानते हैं भगवान राम वनवास गए थे, उन दिनों में उन्होंने कई सारी ऐसी सब्जियों का सेवन किया था, जो जंगलों और वन क्षेत्रों में मिलती हैं। इनमें से एक सब्जी काफी प्रचलित है, जिसका नाम कंदमूल है। कंदमूल में इतने चमत्कारी गुण हैं कि अगर इसे रोजाना खाया जाए, तो आप जोड़ों के दर्द से लेकर, कैंसर और डायबिटीज से भी खुद को बचा सकते हैं। यह असल में एक जंगली फल है, जिसे अधिकांश लोग सब्जी कहते हैं। आइए जानते हैं इसे खाने के फायदे।

राम के नाम पर होती है बिक्री

जी हां, इस फल को न सिर्फ अयोध्या बल्कि देश के हर उस हिस्से में जहां यह मिलता है, सिर्फ इस तर्ज पर ही बिकता है कि यह राम जी ने अपने वनवास के दौरान खाई थी, जो काफी सेहतमंद है। आइए जानते हैं इसके फायदे।

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत

विज्ञापन

इन बीमारियों में फायदेमंद है कंदमूल

1. पाचन सुधारें- कंदमूल में फाइबर होता है, जो अगर खाया जाए तो आपको पेट से जुड़ी बीमारियां नहीं होंगी। कंदमूल खाने से पेट के टॉक्सिन्स फ्लश आउट होते हैं।

2. सांस संबंधी रोग- यह फल कंजेशन, खांसी-जुकाम और फेफड़ों की बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

विज्ञापन

3. हृदय संबंधी रोग- कंदमूल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, इसलिए दिल के रोगियों को भी यह सब्जी जरूर खानी चाहिए।

4. कैंसर- कंदमूल में ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे खाने से कैंसर की रोकथाम हो सकती है।

विज्ञापन

5. डायबिटीज- कंदमूल हाई फाइबर फ्रूट है। इसका स्वाद ज्यादा मीठा नहीं होता है इसलिए इसे खाने से मधुमेह रोगियों को भी फायदा होता है।

6. एनीमिया में फायदेमंद- यह खून से संबंधित बीमारी है, जिसमें शरीर में खून की कमी हो जाती है। हीमोग्लोबिन और आयरन का स्तर घट जाता है। ऐसे में यह सब्जी खाना काफी फायदेमंद होता है। कंदमूल आयरन के स्तर को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

7. कमजोर हड्डियां- अगर आपको हड्डियों और जोड़ों में दर्द रहता है, तो इस सब्जी को खाना शुरू कर दें। इस सब्जी को खाने से आपको दर्द कम करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola