हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पीली या काली किशमिश में से कौन है ज्यादा फायदेमंद? जानिए पुरुषों को किस किशमिश का करना चाहिए सेवन

Black Or Yellow Raisin Benefits: आपने खीर या किसी मीठे व्यंजन में किशमिश जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि काली किशमिश भी होती है. इनमें से किस किशमिश का सेवन पुरुषों को ज्यादा करना चाहिए. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं काली और पीली किशमिश के फायदे-

विज्ञापन
पीली या काली किशमिश में से कौन है ज्यादा फायदेमंद? Image Credit- AI

Kali Or Pili Kishmish: किशमिश एक तरह का ड्राई फ्रूट है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है. कुछ लोग इसे मिठाइयों में डालना पसंद करते हैं या खीर में डालकर नेचुरल मिठास पैदा करते हैं. हालांकि, कुछ लोग किशमिश सादा खाना पसंद करते हैं, ताकि पाचन को बेहतर बनाया जा सके. रोजाना थोड़ी मात्रा में इसका सेवन शरीर को एनर्जी देने, पाचन सुधारने और कमजोरी दूर करने में मदद करता है. खासकर पुरुषों की सेहत के लिए किशमिश को काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि पीली और काली किशमिश में से कौन ज्यादा असरदार है और किसका सेवन करना चाहिए. आइए जानते हैं दोनों के बीच का अंतर और पुरुषों के लिए कौन सी किशमिश बेहतर साबित हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू का पानी पीने से क्या होगा? आपको मिलेंगे ये 5 फायदे

पीली किशमिश किसे कहते हैं?

पीली किशमिश को सल्फर प्रोसेस से तैयार किया जाता है, जिससे इसका रंग हल्का सुनहरा बना रहता है. इसलिए यह शरीर को कई तरह से फायदा देने का काम करती है जैसे-

विज्ञापन

पीली किशमिश के फायदे

  • शरीर को तुरंत एनर्जी देना
  • पाचन तंत्र को बेहतर बनाना
  • कब्ज की समस्या में राहत देना
  • आयरन की अच्छी मात्रा बढ़ाना

काली किशमिश किसे कहते हैं?

काली किशमिश को बिना ज्यादा प्रोसेस के प्राकृतिक तरीके से सुखाया जाता है, इसलिए इसमें पोषक तत्व ज्यादा सुरक्षित रहते हैं।

काली किशमिश के फायदे

  • खून की कमी दूर करना
  • शरीर की कमजोरी दूर करना
  • टेस्टोस्टेरोन सपोर्ट में मददगार
  • दिल और हड्डियों के लिए फायदेमंद
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
  • उम्र बढ़ने के असर कम करना

पुरुषों के लिए कौन सी किशमिश बेहतर?

अगर सीधी बात करें तो तुरंत एनर्जी और पाचन के लिए पीली किशमिश बेहतर मानी जाती है. वहीं, ताकत, स्टैमिना और ब्लड हेल्थ के लिए काली किशमिश बेहतर है. इसलिए पुरुषों के लिए काली किशमिश थोड़ा ज्यादा फायदेमंद ऑप्शन है, खासकर अगर आप कमजोरी, थकान या खून की कमी से जूझ रहे हैं.

विज्ञापन

किशमिश खाने का सही तरीका

आप किशमिश को एक नहीं बल्कि कई तरह से खा सकते हैं. खाली या भरे हुए पेट पर किशमिश आराम से खाई जा सकती है.

  • रोज रात में 10 किशमिश पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें.
  • दूध के साथ रात में सोते वक्त खाएं, लेकिन रोजाना सीमित मात्रा में ही सेवन करें.

इसे भी पढ़ें- बलगम में खून आना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए किन कारणों से खांसते हुए दिखता है ब्लड

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola