सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू का पानी पीने से क्या होगा? आपको मिलेंगे ये 5 फायदे

Gunguna Nimbu Paani Peene Ke Fayde: सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से क्या होगा. यह शरीर को डिटॉक्स करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन घटाने तक कई तरह से मदद करता है. अगर आप इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो कुछ ही दिनों में फर्क महसूस कर सकते हैं.

Lemon Water Benefits
1 / 6
Lemon Water Benefits

Lemon Water Benefits: सुबह खाली पेट एक हेल्दी रूटीन अपनाना बहुत जरूरी है और साथ में कुछ हेल्दी ड्रिंक का सेवन करना भी जरूरी है. वैसे ही, खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीना आजकल एक हेल्दी रूटीन बनता जा रहा है. आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स भी इसे शरीर के लिए फायदेमंद मानते हैं. इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स शरीर को अंदर से साफ और एनर्जेटिक बनाते हैं. आप भी इसे अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं और हेल्दी रह सकते हैं.

विज्ञापन

शरीर को करता है डिटॉक्स

शरीर को करता है डिटॉक्स 2 / 6

नींबू पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. सुबह खाली पेट इसे पीने से लिवर एक्टिव होता है और बॉडी की नैचुरल क्लीनिंग प्रक्रिया तेज हो जाती है. इससे स्किन भी साफ और ग्लोइंग दिखती है.

विज्ञापन

पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत

पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत3 / 6

अगर आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती है, तो गुनगुना नींबू पानी बहुत फायदेमंद हो सकता है. यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है.

वजन घटाने में मददगार

वजन घटाने में मददगार4 / 6

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक आसान घरेलू उपाय है. नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में फैट बर्न करने की प्रक्रिया को बढ़ाता है. अगर इसे रोज पिया जाए, तो धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है.

विज्ञापन

इम्यूनिटी को करता है मजबूत

इम्यूनिटी को करता है मजबूत5 / 6

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. इससे सर्दी-खांसी और इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है और शरीर अंदर से मजबूत महसूस करता है.

स्किन को बनाता है ग्लोइंग

स्किन को बनाता है ग्लोइंग6 / 6

नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और ब्लड को साफ करता है. इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और पिंपल्स जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं. आप इसका सेवन रोजाना खाली पेट कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन