Kachchi Hari Mirch Khane Ke Fayde: भारतीय खाना हरी मिर्च के बिना बिल्कुल अधूरा है. इसके बिना खाने में तीखापन नहीं आ सकता. हालांकि, लोग स्वाद बढ़ाने के लिए लाल मिर्च का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वो हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप हरी मिर्च का इस्तेमाल करें. हरी मिर्च सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं है. हरी मिर्च में मौजूद विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और कैप्साइसिन कई बीमारियों से बचाने और राहत देने में मदद करते हैं. सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि हरी मिर्च खाने से क्या फायदे हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- महिलाओं को चुपचाप अपना शिकार बना रही टीबी! ये लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है बड़ी दिक्कत
हरी मिर्च खाने से क्या होगा?
हरी मिर्च में विटामिन C, विटामिन A, आयरन, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं. इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं. यह हेल्थ को बरकरार रखने में मददगार साबित हो सकते हैं.
किन बीमारियों में फायदेमंद है हरी मिर्च?
- पाचन से जुड़ी समस्याएं- हरी मिर्च पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है. यह पेट में एंजाइम्स को सक्रिय करती है, जिससे गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है.
- इम्यूनिटी कमजोर होना- विटामिन C से भरपूर होने के कारण हरी मिर्च शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव करती है.
- दिल की बीमारियां- हरी मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है.
- डायबिटीज कंट्रोल- हरी मिर्च ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिल सकता है.
- वजन बढ़ना- यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और फैट बर्न करने में मदद करती है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है.
डाइट में हरी मिर्च शामिल करने का सही तरीका
- हरी मिर्च को बारीक काटकर सलाद में मिलाकर खाएं.
- आप इसे सब्जियों के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं.
- हरी मिर्च पर थोड़ा नमक और नींबू डालकर खाने से फायदा दोगुना बढ़ जाएगा.
- हरी मिर्च को पराठे के साथ सर्व करें. आप ऊपर से नमक डाल सकते हैं.
ध्यान रखने वाली बातें
- हरी मिर्च खाने से पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है. इसलिए ज्यादा बिल्कुल भी ना खाएं.
- अगर आपको अल्सर या गंभीर पेट की समस्या है तो बेहतर होगा इसका सेवन ना करें.
- हमेशा संतुलित मात्रा में ही हरी मिर्च का सेवन करें.
इसे भी पढ़ें- महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है? जानिए कारण और बचने के आसान उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
11 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
15 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
16 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
17 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
18 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
20 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines