Constipation Relief: कब्ज पेट से जुड़ी ऐसी समस्या है जिसमें मलत्याग करने में दिक्कत होने लगती है. कब्ज में व्यक्ति घंटों तक टॉयलेट में बैठा रह जाता है लेकिन मल (Stool) बाहर निकलने का नाम नहीं लेता है. ऐसे में अगर आप भी कब्ज से परेशान रहते हैं तो इन फूड्स को अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं. डाइटीशियन श्वेता पांचाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कब्ज में क्या खाने पर फायदा मिलता है. डाइटीशियन का कहना है अगर आपकी बाउल मूवमेंट् धीमी हैं, पूरी तरह पेट साफ नहीं पा रहा है या फिर मल टाइट आ रहा है तो आपको ल्यूब्रिकेशन, फाइबर और हाइड्रेशन की जरूरत है. यहां जानिए कौन सी हैं वो चीजें जो कब्ज को दूर करने में असर दिखाती हैं.
यह भी पढ़ें – जीभ के नीचे एक चम्मच नमक रखने पर क्या होता है? इस दिक्कत से मिल जाता है छुटकारा
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये चीजें
डाइीशियिन का कहना है कि ये कुछ ऐसे फूड्स हैं जो नेचुरल लैक्सेटिव्स की तरह काम करती हैं. ऐसे में इन चीजों को खाने पर कब्ज की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है –
काली किशमिश – कब्ज में काली किशमिश खाई जा सकती है. काली किशमिश माइल्ड लैक्सेटिव का काम करती है और इसमें गट फ्रेंडली कंपाउंड्स होते हैं.
घी – आंतों की परत में घी (Ghee) ल्यूब्रिकेंट का काम करता है. इससे मल को बिना दिक्कत बाहर आने में मदद मिलती है.
अलसी के बीज – कब्ज से राहत पाने के लिए अलसी के बीज खाए जा सकते हैं. अलसी के बीजों में सोल्यूबल फाइबर होता है और यह स्टूल में बल्क लाता है.
घर पर बने स्नैक्स – घर पर बने स्नैक्स गट के लिए अच्छे होते हैं और ये ज्यादा प्रोसेस्ड भी नहीं होते हैं.
हल्का गर्म पानी – रोजाना हल्का गर्म पानी पीने पर बाउल मूवमेंट्स स्टिम्यूलेट होती हैं. इससे मलत्याग करने में आसानी होती है.
कब्ज से कैसे बचें
- आपको कब्ज ना हो इसके लिए खानपान में फाइबर बढ़ा लें. फाइबर से बाउल मूवमेंट्स बेहतर होती हैं.
- एक्सरसाइज भी जरूर करें. एक्सरसाइज की कमी से कब्ज (Kabj) होती है.
- पानी की मात्रा बढ़ा लें. पानी की कमी से कब्ज होती है. ऐसे में पानी ज्यादा पीने पर कब्ज दूर रहने में मदद मिलती.
- जब भी मलत्याग करने की इच्छा हो तो टॉयलेट जरूर जाएं. मल को अंदर ही कंट्रोल करने की कोशिश ना करें.
यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Stomach Cancer की पहली स्टेज में कैसे संकेत आते हैं नजर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines