कपालभाति प्राणायाम कैसे और क्यों करें? बाबा रामदेव ने बताए इसके अद्भुत फायदे

Kapalbhati Pranayama Benefits: एक्सरसाइज करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन बाबा रामदेव रोजाना कपालभाति प्राणायाम हैं. उनके मुताबिक इसे शरीर और मन को शुद्ध करने वाली क्रिया माना जाता है.

Kapalbhati Pranayama Benefits

कपालभाती प्राणायाम क्या है? Image Credit- News24

Kapalbhati Pranayama Ke Fayde: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट की समस्याएं, मोटापा, स्ट्रेस और डायबिटीज जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. इसके बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं और दवा भी काफी हो सकती है. ऐसे में योग की प्राचीन विधि कपालभाति प्राणायाम को बेहद असरदार माना जाता है. योग गुरु बाबा रामदेव भी इसे रोज करने की सलाह देते हैं और बताते हैं कि सही तरीके से किया गया कपालभाति शरीर को अंदर से शुद्ध करने, पाचन सुधारने और वजन घटाने में मदद कर सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आखिर कपालभाति क्यों और कैसे करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

कपालभाती प्राणायाम क्या है?

बाबा रामदेव के मुताबिक, कपालभाति प्राणायाम को शरीर और मन को शुद्ध करने वाली क्रिया माना जाता है. कपाल का अर्थ है माथा और भाती का अर्थ है चमकना. यानी यह प्राणायाम ऐसा है जो चेहरे और मस्तिष्क पर चमक लाने में मदद करता है. योग गुरु बाबा रामदेव भी अक्सर इसके अभ्यास की सलाह देते हैं और इसे कई बीमारियों में लाभकारी बताते हैं.

कपालभाती प्राणायाम कैसे करें?

  • सबसे पहले सीधे बैठें और वज्रासन में बैठ जाएं. इस दौरान अपनी रीढ़ सीधी रखें और आंखें बंद कर लें.
  • अब गहरी सांस लें और जोर से सांस बाहर छोड़ें. पेट को अंदर की ओर खींचते हुए नाक से जोर से सांस बाहर निकालें.
  • शुरुआत में 20–30 बार करें. धीरे-धीरे इसे 100 बार तक बढ़ा सकते हैं. एक राउंड के बाद 30 सेकंड आराम करें और फिर दोहराएं.

कपालभाती प्राणायाम क्यों करें?

पेट की चर्बी के लिए फायदेमंद- कपालभाति के दौरान पेट की मांसपेशियां तेजी से काम करती हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है.
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद- यह प्राणायाम गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में लाभ देता है. पेट के अंग सक्रिय होते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है.
लिवर और किडनी साफ करना– बाबा रामदेव के मुताबिक, कपालभाति शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में सहायक होता है.
डायबिटीज में फायदेमंद- बाबा रामदेव के मुताबिक, नियमित अभ्यास से अग्न्याशय सक्रिय होता है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

  • प्रेगनेंसी में ध्यान रखें
  • हर्निया के मरीज
  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
  • दिल के गंभीर रोगी

कब और कितनी देर करें?

इस योग को सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा है. रोज 10 मिनट करने से आपको फायदा होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ