बालों से पता चलेगा शरीर में किस चीज की है कमी, इन 7 वॉर्निंग साइन पर जरूर रखें नजर
Warning Signs On Hair: बालों से भी सेहत का हाल पता चल सकता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सी दिक्कतें हैं जिनके लक्षण सिर पर दिखाई देने लगते हैं. साथ ही, जानिए किस तरह इन प्रॉब्लम्स से मिल सकता है छुटकारा.

Hair Warning Signs: बालों पर कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं. कभी स्कैल्प पर खुजली होती है तो कभी स्कैल्प जरूरत से ज्यादा ऑयली हो जाती है. वहीं, बालों के झड़ने से लेकर बालों के ना बढ़ने और पतले होने की दिक्कतों से भी व्यक्ति अक्सर ही दोचार होता है. लेकिन, ये दिक्कतें असल में शरीर का चेतावनी संकेत हो सकती हैं. यहां जानिए वो कौनसी दिक्कतें हैं जिनके लक्षण बालों पर नजर आ सकते हैं.
समय से पहले बाल सफेद होना
2 / 8अगर समय से पहले बाल सफेद होने लगें तो इसका कारण शरीर में विटामिन बी12 और कॉपर की कमी हो सकती है. ऐसे में दूध, दूध से बनी चीजें, अंडे, सूखे मेवे और बीजों को खानपान में शामिल करने पर फायदा मिलेगा.
रूखे-सूखे बाल
3 / 8बाल अगर रूखे-सूखे हो जाएं तो यह प्रोटीन और ओमेगा-3 की कमी से हो सकता है. अंडे, सूखे मेवे और मछली को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
बाल झड़ना
4 / 8अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा झड़ने लगे हैं तो इसकी वजह विटामिन डी की कमी हो सकती है. इसके अलावा, थायराइड इंबैलेंस में भी बाल झड़ सकते हैं. इस दिक्कत को दूर करने के लिए भरपूर धूप लें और थायराइड लेवल्स को चेक करें.
स्कैल्प पर डैंड्रफ
5 / 8अगर सिर पर डैंड्रफ ज्यादा होता है तो इसका मतलब जिंक की कमी, खराब हाइड्रेशन या हार्ड वॉटर भी हो सकता है. खानपान में कद्दू के बीज शामिल करें, भरपूर पानी पिएं और वॉटर सॉफ्टनर का इस्तेमाल करने की कोशिश करें.
बालों का पतला होना
6 / 8अगर आपके बाल पतले होने लगे हैं तो इसका मतलब क्रोनिक स्ट्रेस और हार्मोनल चेंजेस हो सकते हैं. इसे मैनेज करने के लिए योग, मेडिटेशन और प्राणायाम को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं.
ऑयली स्कैल्प
7 / 8स्कैल्प का ऑयली होना और स्कैल्प पर जरूरत से ज्यादा खुजली होना गट हेल्थ इंबैलेंस के कारण हो सकता है. शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करने की कोशिश करें.
धीमी हेयर ग्रोथ
8 / 8अगर आपके बाल धीमी गति से बढ़ते हैं तो यह आयरन की कमी का लक्षण हो सकता है. खराब ब्लड सर्कुलेशन भी इसके कारणों में शामिल है. खानपान में आयरन से भरपूर फूड्स को शामिल करें और फिजीकली एक्टिव रहें. यह भी पढ़ें - तेज गर्मी में बढ़ सकता है यूरिन इंफेक्शन का जोखिम, पुरुष इन शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.



















