कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

High Cholesterol Symptoms: गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर शरीर में अलग-अलग लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह समय रहते इन लक्षणों को पहचाना जा सकता है.

Cholesterol

नसों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या लक्षण हैं?

Cholesterol Badhne Ke Lakshan: कॉलेस्ट्रोल शरीर को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है. यह एक तरह का चिपचिपा पदार्थ है जो शरीर के लिए आवश्यक होता है. लेकिन, अगर कॉलेस्ट्रोल का लेवल जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो इसे गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) कहा जाता है या इसे हाई कॉलेस्ट्रोल की समस्या कहते हैं. हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है. यह रक्त वाहिनियों में जमकर उन्हें अवरुद्ध करने लगता है जिससे खून का प्रवाह बाधित होता है और शरीर के अलग-अलग अंगों तक खून सही तरह से नहीं पहुंच पाता है. इससे होता यह है कि शरीर के अलग-अलग अंग दर्द करने लगते हैं और दिल की दिक्कतें होने लगती हैं और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता है. कॉलेस्ट्रोल बढ़ना शुरू होता है तो शरीर इसके संकेत पहले ही देने लगता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह हाई कॉलेस्ट्रोल के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर इसे बढ़ने से रोका जा सकता है.

विज्ञापन

हाई कॉलेस्ट्रोल के शुरुआती लक्षण | Early Signs Of High Cholesterol

  • रक्त वाहिनियों में कॉलेस्ट्रोल जमने से सीने में दर्द रहने लगता है.
  • हाई कॉलेस्ट्रोल के कारण सांस फूलने लगती है, थोड़ा सा भी कोई काम करने पर शरीर थक जाता है.
  • हाथ-पैरों तक खून सही तरह से ना पहुंचने पर उनमें दर्द रहने लगता है.
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस हो सकती है.
  • वेरिकोज वीन्स की दिक्कत हो सकती है. इसमें पैरों पर नीली-बैंगनी धारियां नजर आने लगती हैं.

कॉलेस्ट्रोल क्यों बढ़ जाता है

विज्ञापन
  • खानपान में जरूरत से ज्यादा फैटी फूड्स, प्रोसस्ड फूड्स और तला-भुना शामिल करने पर ऐसा होता है.
  • धूम्रपान करने पर या फिर तंबाकू के सेवन से कॉलेस्ट्रोल बढ़ सकता है.
  • स्ट्रेस से हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं जिससे शरीर जरूरत से ज्यादा कॉलेस्ट्रोल प्रोड्यूस करने लगता है.
  • कॉलेस्ट्रोल बढ़ने का एक कारण एक्टिव लाइफस्टाइल ना अपनाना भी है. यदि व्यक्ति ज्यादा हिलता-डुलता नहीं है तो मोटा हो सकता है और उसके कॉलेस्ट्रोल लेवल्स बढ़ने लगते हैं.

हाई कॉलेस्ट्रोल को कैसे कम करें

  • गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए अपनी डाइट में बदलाव किया जाना जरूरी है. खानपान में फल और सब्जियों को ज्यादा शामिल करें.
  • वजन कम करने की कोशिश करें. मोटापा कॉलेस्ट्रोल के खतरे को बढ़ाता है.
  • कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए फैटी फूड्स खासतौर से तले-भुने फूड्स से छुटकारा पाना जरूरी है.
  • रोजाना एक्सरसाइज करने की कोशिश करें. कम से कम हफ्ते में 3-4 दिन आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करें.
  • एल्कोहल का सेवन कम करें. डिटॉक्स वॉटर पिएं.

गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करने का घरेलू उपाय

विज्ञापन

कच्चे लहसुन (Raw Garlic) के सेवन को गंदे कॉलेस्ट्रोल पर बेहद प्रभावी माना जाता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए कच्चा लहसुन खाया जा सकता है. रोजाना 1-2 कच्चा लहसुन भी खा लिया जाए तो फायदा मिलता है. लहसुन में मौजूद एलिसिन ऐसा एंटी-ऑक्सीडेंट है जो नसों में कॉलेस्ट्रोल को जमने से रोकता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी बेहद काम आते हैं. ध्यान रहे कि कच्चे लहसुन को कूटकर खाने पर इसका ज्यादा फायदा मिलता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ