मनुष्य का खून काला क्यों हो जाता है? जानिए इसके 5 गंभीर कारण

Insaan Ka Khoon Kala Hona: कई बार ब्लड टेस्ट करवाते वक्त खून का रंग बदला हुआ निकलता है. ऐसा होना नॉर्मल बात नहीं है, बल्कि यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी या किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है.

Insaan Ka Khoon Kala Hona
1 / 6
Insaan Ka Khoon Kala Hona

Sharir Ka Khoon Kala Hona: हम सभी जानते हैं कि इंसान का खून लाल होता है, लेकिन कई बार लोगों को लगता है कि खून काला हो गया है या बहुत गहरा दिखाई दे रहा है. असल में खून पूरी तरह काला नहीं होता, बल्कि कुछ स्थितियों में उसका रंग गहरा लाल या काले जैसा दिख सकता है. इसके पीछे शरीर में होने वाले कई बदलाव जिम्मेदार होते हैं. आइए ये बदलाव क्या हैं इस लेख में समझते हैं.

विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी होना

ऑक्सीजन की कमी होना 2 / 6

जब खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है तो उसका रंग गहरा लाल या काला जैसा दिखने लगता है. यह स्थिति तब होती है जब खून शरीर के टिश्यू तक ऑक्सीजन पहुंचाता है.

विज्ञापन

फेफड़ों की बीमारी होना

फेफड़ों की बीमारी होना  3 / 6

अगर किसी इंसान को अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या अन्य फेफड़ों की बीमारी है तो शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती. इससे खून का रंग गहरा हो सकता है.

खून का जमना

खून का जमना 4 / 6

कभी-कभी चोट लगने या किसी बीमारी के कारण खून जमने लगता है. जमा हुआ खून समय के साथ गहरा और काला दिखने लगता है. यही कारण है कि चोट के बाद काले निशान पड़ते हैं.

विज्ञापन

शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ना

शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ना5 / 6

अगर शरीर में गंदगी ज्यादा जमा हो जाए तो खून की गुणवत्ता प्रभावित होती है. लिवर या किडनी ठीक से काम न करें तो खून साफ नहीं हो पाता और उसका रंग गहरा हो सकता है.

धूम्रपान और खराब लाइफस्टाइल

धूम्रपान और खराब लाइफस्टाइल6 / 6

सिगरेट, शराब और खराब खानपान से खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है. इसके अलावा, ये आदतें खून को गाढ़ा और गहरा बना सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन