Cumin and Fennel Benefits: रसोई में हर तरह के मसाले मौजूद होते हैं, जिनका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है. नमक, मसाले, लाल मिर्च पाउडर या साबुत मसाले खाने को ना सिर्फ स्वाद देने का काम करते हैं, बल्कि हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इस लिस्ट में जीरा और सौंफ भी शामिल है, जिनका इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है. अगर इन दोनों को साथ मिलाकर खाया जाए तो शरीर के कई अंगों को लाभ मिल सकता है. आइए जानते हैं इससे शरीर के किन हिस्सों को फायदा होता है और इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- बवासीर में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए? जानिए कौन सी चीजें मल को मुलायम बनाती हैं
क्या सौंफ और जीरा साथ खाया जा सकता है?
सौंफ और जीरा साथ खाया जा सकता है. ऐसा करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं. बस आपको खाने का सही तरीका पता होना चाहिए.
किन अंगों को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
- पाचन तंत्र- जीरा और सौंफ को मिलाकर खाते हैं तो आपका पाचन बेहतर होता है. इसका रोजाना सेवन करने से गैस, अपच और एसिडिटी से राहत मिल जाएगी. खाने के बाद पेट फूलने की समस्या भी दूर हो जाएगी.
- पेट और आंतें- इन दोनों सामग्रियों को मिलाकर खाने से पेट को राहत मिलती है और आंतों की सफाई अच्छी तरह से हो जाती है. अगर आपको कब्ज की समस्या है तो इससे भी राहत मिल सकती है.
- लिवर- जीरा लीवर के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. लगातार इसका सेवन करने से शरीर के सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. अगर आपको मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाना है तो सौंफ को पानी में डालकर पी सकते हैं.
- स्किन पर असर- इन दोनों का लगातार सेवन करने से आपको फायदा हो सकता है. एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हेल्दी बनाते हैं और शरीर की अंदरूनी सफाई से स्किन पर ग्लो आता है. आप सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं.
कैसे करें आहार में शामिल?
- आप इन दोनों चीजों को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आप चाहें तो जीरा और सौंफ को पानी में डालकर भिगोकर रख दें. रोजाना एक से दो गिलास पानी पीकर लाभ उठाएं.
- खाने के बाद थोड़ा सा भुना हुआ जीरा और सौंफ चबा सकते हैं. इससे पाचन बेहतर होता है और आपको कब्ज की शिकायत नहीं होती है.
- गुनगुने पानी में जीरा-सौंफ मिलाकर दिन में 1 से 2 बार पिएं और तुरंत कुछ खाने से परहेज करें.
इसे भी पढ़ें- खरबूजे का छिलका पानी में उबालकर पीने से क्या होगा? सिर्फ 2 दिन में दिखेंगे ये बड़े बदलाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
58 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
1 hr agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
5 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
19 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
22 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines