जीरा और सौंफ मिलाकर खाने से शरीर के किस अंग को मिलेगा फायदा? जानिए कैसे करें आहार में शामिल

Jeera Aur Saunf Khane Ke Fayde: आपने जीरा और सौंफ का इस्तेमाल किया होगा. ये हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, जिसका सबसे ज्यादा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है. आप भी दोनों चीजों को मिलाकर अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, क्योंकि ऐसा करने से शरीर के कई अंगों को फायदा हो सकता है.

Jeera Aur Saunf Khane Ke Fayde

क्या सौंफ और जीरा साथ खाया जा सकता है? Image Credit- Freepik

Cumin and Fennel Benefits: रसोई में हर तरह के मसाले मौजूद होते हैं, जिनका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है. नमक, मसाले, लाल मिर्च पाउडर या साबुत मसाले खाने को ना सिर्फ स्वाद देने का काम करते हैं, बल्कि हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इस लिस्ट में जीरा और सौंफ भी शामिल है, जिनका इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है. अगर इन दोनों को साथ मिलाकर खाया जाए तो शरीर के कई अंगों को लाभ मिल सकता है. आइए जानते हैं इससे शरीर के किन हिस्सों को फायदा होता है और इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या सौंफ और जीरा साथ खाया जा सकता है?

सौंफ और जीरा साथ खाया जा सकता है. ऐसा करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं. बस आपको खाने का सही तरीका पता होना चाहिए.

किन अंगों को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?

  • पाचन तंत्र- जीरा और सौंफ को मिलाकर खाते हैं तो आपका पाचन बेहतर होता है. इसका रोजाना सेवन करने से गैस, अपच और एसिडिटी से राहत मिल जाएगी. खाने के बाद पेट फूलने की समस्या भी दूर हो जाएगी.
  • पेट और आंतें- इन दोनों सामग्रियों को मिलाकर खाने से पेट को राहत मिलती है और आंतों की सफाई अच्छी तरह से हो जाती है. अगर आपको कब्ज की समस्या है तो इससे भी राहत मिल सकती है.
  • लिवर- जीरा लीवर के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. लगातार इसका सेवन करने से शरीर के सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं. अगर आपको मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाना है तो सौंफ को पानी में डालकर पी सकते हैं.
  • स्किन पर असर- इन दोनों का लगातार सेवन करने से आपको फायदा हो सकता है. एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हेल्दी बनाते हैं और शरीर की अंदरूनी सफाई से स्किन पर ग्लो आता है. आप सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं.

कैसे करें आहार में शामिल?

  • आप इन दोनों चीजों को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आप चाहें तो जीरा और सौंफ को पानी में डालकर भिगोकर रख दें. रोजाना एक से दो गिलास पानी पीकर लाभ उठाएं.
  • खाने के बाद थोड़ा सा भुना हुआ जीरा और सौंफ चबा सकते हैं. इससे पाचन बेहतर होता है और आपको कब्ज की शिकायत नहीं होती है.
  • गुनगुने पानी में जीरा-सौंफ मिलाकर दिन में 1 से 2 बार पिएं और तुरंत कुछ खाने से परहेज करें.

इसे भी पढ़ें- खरबूजे का छिलका पानी में उबालकर पीने से क्या होगा? सिर्फ 2 दिन में दिखेंगे ये बड़े बदलाव  

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ