Japanese Weight Loss Tips: जापान उन देशों में से है जहां सबसे कम मोटे लोग पाए जाते हैं। इसका कारण वहां का अनोखा खानपान और लाइफस्टाइल है। जापानी लोगों की डाइट बैलेंस्ड होती है और न्यूट्रिशन से भरपूर होती है। उनका वजन इस वजह से ही कंट्रोल में भी रहता है। जापानी लोग ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन भी नहीं करते हैं और ताजा भोजन खाते हैं। वहां के लोग अपनी डेली हैबिट्स में कुछ अच्छी आदतों का रोजाना पालन करते हैं, जिससे उनका मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है। आइए आपको बताते हैं वजन कम करने के लिए जापानी लोगों का क्या तरीका है। इस बारे में हम आपको रोहित चितकाले के यूट्यूब पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो के माध्यम से बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
जापानी वेट लॉस टिप्स
1. हारा हाची बू ट्रिक अपनाएं
इस ट्रिक में आपको अपना पेट 80% तक भरना होता है, यानी एक बार में ही पेटभर से थोड़ा कम खाना खाएं। इस खाने में भरपूर मात्रा में फाइबर और कम मात्रा में कैलोरी होनी चाहिए। खाना खाने के इस तरीके से दिमाग शांत रहता है और आप कम खाना खाते हैं। इससे आपको वजन कम करते हुए कमजोरी और थकान भी नहीं महसूस होगी।
2. टी-टाइम ट्रेडिशन
इस ट्रेडिशन वाले फॉर्मूले में आपको नेचुरल तरीके से तैयार की गई ग्रीन टी पीनी है। हर्बल और असली ग्रीन माचा टी बाजार में मिलने वाली ग्रीन टी बैग से अलग और ज्यादा इफेक्टिव होती है। इस ग्रीन टी में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने वाले गुण और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। साथ ही, इस ग्रीन टी को पीने से उनका पेट भी लम्बे समय तक भरा रहेगा।
3. स्मॉल पोर्शन
जापान के लोग अपना खाना कम-कम पोर्शन में खाते हैं, जिसमें वे छोटी प्लेट और कटोरियों का सहारा लेते हैं। वे छोटी प्लेट में थोड़ा-थोड़ा खाना लेते हैं और उस खाने को सही से चबा-चबाकर खाते हैं। वे लोग इस तरीके से खाते हैं, तो ओवरइटिंग से भी बचते हैं और सही से चबाने की मदद से खाने का पूरा पोषण भी उन्हें मिलता है।
इसके अलावा, जापान के लोग अपनी डाइट में हाइड्रेशन को भी महत्व देते हैं। सही मात्रा में पानी पीना चाहिए और अपनी लाइफस्टाइल में फिजिकल एक्टिविटी को भी जगह देनी चाहिए। आप खाने में सीफूड और फर्मेंटेड फूड्स खा सकते हैं। सीफूड में मछलियों को शामिल करें, जो फैटी एसिड्स और ओमेगा-3 का सोर्स है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
3 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
9 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines