Weight Loss Tips: Jaideep Ahlawat ने 5 महीने में कैसे घटाया 27 किलो वजन?

Jaideep Ahlawat Weight Loss Tips: पाताललोक के हाथीराम चौधरी ने सिर्फ 5 महीनों के अंदर ही 27 किलो वजन घटाया। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन महीनों में उन्होंने कोई भी चीट मील नहीं खाया।

Jaideep Ahlawat Weight Loss Tips

Jaideep Ahlawat Weight Loss Tips

Jaideep Ahlawat Weight Loss Tips: बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत अपनी शानदार अदाकारी और दमदार रोल्स के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वे अपनी मोस्ट अवेटेड वेबसीरीज पाताललोक के किरदार हाथीराम चौधरी के लिए चर्चाओं में हैं। उनका यह किरदार काफी स्ट्रॉन्ग, बोल्ड और इंपैक्टफुल है। हाथीराम के किरदार ने लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है क्योंकि यह एक आम आदमी का किरदार है। एक्टर ने अपने वेट लॉस से फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, उन्होंने सिर्फ 5 महीनों के अंदर ही 27 किलो तक वजन घटा लिया है। आइए जानते हैं क्या था उनका डाइट प्लान।

विज्ञापन

27 किलो Weight कैसे घटाया?

एक्टर जयदीप अहलावत हरियाणा के रहने वाले हैं। दरअसल, एक्टर बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपना वजन काफी ज्यादा बढ़ा लिया था। अपने घर रहने के चलते उनकी डाइट पराठे, छोले, दाल, घी और मक्खन जैसे फूड्स के इर्द-गिर्द घूमती रही थी, इन्हें खाने की वजह से ही उनका वेट बहुत ज्यादा बढ़ गया था। वे आमतौर पर भी अपनी डाइट में मसालेदार, स्पाइसी और हैवी खाना खाया करते थे लेकिन वेट लॉस करने के लिए उन्हें मजबूती से इन आदतों का पालन करना पड़ा था।

विज्ञापन

ऐसी थी Diet

जयदीप की डाइट पूरी तरह न्यूट्रिशन से भरपूर थी, उन्होंने इसे प्रोफेशनल से अप्रूव करवाया था। वेट लॉस के लिए मेटाबॉलिज्म को भी स्ट्रॉन्ग रखने की जरूरत होती है। उनके न्यूट्रिशन पैक्ट डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स बिल्कुल कम थे। वहीं, खाने में मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और सबसे ज्यादा प्रोटीन हुआ करता था। जयदीप के इन दिनों की डाइट में चिकन, क्विनोआ, पनीर, अंडे और पत्तेदार सब्जियां शामिल थी और चीनी का पूरी तरह से परहेज किया गया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaideep Ahlawat (@jaideepahlawat)

एक्सरसाइज भी जरूरी

एक्टर ने वेट लॉस के लिए खाने के साथ-साथ व्यायाम को भी अहमियत दी थी। उनके वर्कआउट में कार्डियो एक्सरसाइज सबसे ज्यादा थी, क्योंकि इससे फैट बर्निंग में मदद मिलती है। वे हफ्ते के 5 दिनों तक रोजाना 60 मिनट एक्सरसाइज करते थे और बाकी दो दिन बॉडी को रेस्ट मोड पर रखते थे। इन 60 मिनटों में 45 मिनट वे ट्रेडमील पर बिताया करते थे। इसके साथ-साथ एक्टर ने इन 5 महीनों में कोई भी चीट मील नहीं ली थी, जिसने वेट लॉस करने में सबसे अधिक मदद की थी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ