How to Change From Non-Veg to Veg: प्रोटीन के लिए ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप नॉनवेज को अपने आहार में शामिल करें. आप वेजिटेरियन चीजों से भी एक अच्छी डाइट ले सकती हैं. मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वो अब पूरी तरह से वेजिटेरियन बन गई हैं और नॉनवेज छोड़ चुकी हैं. बता दें एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है और वह ग्लैमर वर्ल्ड की ब्यूटी डीवा में से एक हैं. वह अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं. हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने ये भी शेयर किया कि नॉनवेज छोड़ने (Why Jacqueline Fernandez Quit Non Veg) के बाद उनके शरीर में किस तरह के बदलाव आए और अब वो प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए कौन-कौन सी वेजिटेरियन चीजें डाइट में शामिल करती हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि नॉनवेज से वेजिटेरियन होने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं.
इसे भी पढ़ें- पेट के अंदर की गंदगी कैसे साफ करें? बाबा रामदेव ने कहा खा ली यह चीज तो सुबह तुरंत साफ हो जाएगा पेट
जैकलीन फर्नांडिस को नॉनवेज छोड़ने के बाद देखने को मिले ये बदलाव
मुंहासे खत्म- एक्ट्रेस ने नॉनवेज छोड़ने के बाद एडल्ट एक्ने की समस्या कम हो गई. शाकाहारी बनने से उन्हें गई तरह से फायदे हुए.
वजन पर असर- वजन का बार-बार ऊपर-नीचे होना बंद हो गया. वेज खाने से शरीर एकदम स्थिर रहता है और हेल्थ को फायदा पहुंचता है.
ब्लोटिंग कम होना- पेट फूला हुआ महसूस नहीं होता. ऐसा अक्सर नॉनवेज खाते वक्त होता था.
दिमाग को हल्का महसूस होना- ऐसा करने से उन्हें मानसिक रूप से हल्का और शांत महसूस हुआ. अब वो वेजिटेरियन भी हो गई हैं.
नॉनवेज छोड़ने के फायदे
- दिल रहेगा हेल्दी
- वजन रहता है नियंत्रित
- पोषक तत्वों का पूरा मिलना
- पाचन तंत्र बेहतर होना
- फेट कम बढ़ना
कैसे पूरी करें प्रोटीन की कमी?
जैकलीन फर्नांडिस प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए खूब सारी सब्जियां और बीन्स खाती हैं. साथ ही, वो टोफू खाती हैं और प्रोटीन शेक भी पीती हैं.
इन बातों पर दें ध्यान
- कोशिश करें कि आप अपनी डाइट में पर्याप्त प्रोटीन, आयरन, विटामिन B12, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व शामिल करें.
- वेजिटेरियन डाइट पर ध्यान ना देने की वजह से शरीर में इसकी कमी हो सकती है.
- बेस्ड डाइट प्लान के लिए किसी हेल्थ एक्सपर्ट या डायटीशियन से सलाह लेना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- क्या टूथब्रश के प्लास्टिक से कैंसर होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया रोजाना दांत साफ करने पर दिखते हैं ये संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
7 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
10 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
11 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
12 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
13 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
16 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines