Itchy Eyes Home Remedies: बढ़ते पॉल्यूशन के कारण स्किन ही नहीं आंखों पर बहुत असर पड़ता है। मिट्टी की वजह से आंखों में जलन और खुजली जैसी दिक्कत होने लगती है। अगर किसी को एलर्जी है, तो इस कंडीशन में भी आंखों में खुजली की समस्या होती है।
आंखों में खुजली के दौरान हाथों से जोर से मसलते हैं, जो आंखों के लिए बिल्कुल भी सेफ नहीं है। ऐसे समस्या ठीक होने की बजाय बढ़ने लगती है, लेकिन आंखों में खुजली को दूर करने के लिए कुछ घरेलू इलाज हैं, जो काफी हद तक इससे छुटकारा दिला सकते हैं..
गुलाब जल (Rose Water)
गुलाब जल को आंखों पर लगा कर खुजली को शांत किया जा सकता है। इससे आपकी आंखों की स्किन को ठंडा महसूस होता है और खुजली में राहत मिलती है।
ठंडा पानी (Cold Water)
ठंडा पानी से भी आप अपनी आंखों की खुजली को कम कर सकते हैं। किसी सॉफ्ट क्लॉथ को ठंडे पानी में भिगोकर आंखों पर रखें।
एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा का जेल आंखों पर लगाने से खुजली में राहत मिलती है। अगर घर पर एलोवेरा का पौदा है तो आप एक स्लाइस काटकर इसके अंदर मौजूद जेल को लगा सकते हैं ।
चाय पत्ती (Tea Bags)
ठंडे की हुई टी बैग्स को आंखों पर रखने से भी आपको खुजली में लाभ मिलेगा।
गाय का घी (Cow Ghee)
गाय के घी को हल्का गरम करके आंखों के आस-पास लगाने से खुजली में राहत मिल सकती है।
नारियल तेल (Coconut Oil)
नारियल तेल को भी आंखों पर लगाने से आपको खुजली में आराम मिलेगा। इसके अलावा स्किन को मुलायम करता है।
जीरा पानी (Cumin Water)
जीरे को पानी में उबालकर ठंडा कर लें और इस पानी को आंखों पर लगाएं। इससे भी खुजली में आराम मिलेगा। अगर आपकी आंखों में खुजली या इंफेक्शन बहुत ज्यादा है, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
ये भी पढ़ें- पेट के निचले हिस्से में रहता है दर्द तो हो जाएं सावधान, कराना पड़ सकता है ऑपरेशन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
1 hr agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
2 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
16 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
18 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
21 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines