कई बार ऐसा होता है कि टॉयलेट का टाइम बदल जाता है. प्रेशर ज्यादा या कम हो जाता है. कभी रंग ज्यादा पीला नजर आता है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी होती है. हालांकि, यूरिन में आने वाली परेशानी की वजह अलग-अलग हो सकती हैं. लेकिन अगर आपके यूरिन में के फ्लो में बदलाव आ रहा है तो किम्स हॉस्पिटल के एंड्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विश्वास एमआर का कहना है कि इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. हालांकि, कई लोग इन समस्याओं को उम्र बढ़ने या पानी कम पीने की वजह मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. पेशाब का फ्लो कमजोर होना या पेशाब करने में ज्यादा समय लगना कई अलग-अलग वजहों से जुड़ा हो सकता है. अगर यह समस्या लगातार बनी हुई है या इसके साथ अन्य लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- Momos Chutney: मोमोज की लाल चटनी सेहत के लिए कितनी खतरनाक? एशियन फूड साइंस की रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बात
कम प्रेशर से टॉयलेट आने की वजह
पेशाब का फ्लो कमजोर होना हमेशा प्रोस्टेट बढ़ने की वजह से नहीं होता. एक आम वजह, खासकर कम उम्र और अधेड़ उम्र के पुरुषों में यूरेथ्रल स्ट्रीक्चर है यानी स्कार टिश्यू की वजह से पेशाब की नली का सिकुड़ जाना भी हो सकता है. यह समस्या महिलाओं में भी देखी जा सकती है, लेकिन सबके लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं.
कमजोर यूरिन फ्लो किन समस्याओं का संकेत हो सकता है?
कम प्रेशर या कमजोर धार से पेशाब आने के पीछे कई वजह हो सकते हैं. पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट का बढ़ना इसका एक आम वजह हो सकती है. बढ़ा हुआ प्रोस्टेट यूरिन की लाइन पर दबाव डाल सकता है, जिससे यूरिन का फ्लो कमजोर हो सकता है. इसके अलावा, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, पेशाब की नली में संकुचन, ब्लैडर की मांसपेशियों की कमजोरी या कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी पेशाब के फ्लो को इफेक्ट कर सकती है.
बार-बार टॉयलेट जाना भी हो सकता है संकेत
अगर आपको दिन में बार-बार पेशाब लगती है या रात में कई बार उठकर टॉयलेट जाना पड़ता है तो इसे भी नॉर्मल मानकर नजरअंदाज न करें. कमजोर यूरिन फ्लो के साथ बार-बार पेशाब आना, अचानक तेज पेशाब लगना या पेशाब शुरू करने में परेशानी किसी शरीर के अंदर की समस्या की ओर इशारा कर सकती है.
लक्षण क्या हो सकते हैं?
- पेशाब में खून आना
- पेशाब करते समय दर्द या जलन होना
- बुखार के साथ पेशाब की समस्या
- पेशाब करने के लिए बार-बार जोर लगाना
- रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना
- बार-बार यूरिन इंफेक्शन होना
- पेशाब बिल्कुल न आना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द या भारीपन
यूरिन करने में परेशानी हो तो दें ध्यान
कुछ लोगों को टॉयलेट में बैठने या खड़े होने के बाद पेशाब शुरू होने में काफी समय लगता है. कई बार पेशाब शुरू करने के लिए जोर भी लगाना पड़ता है. अगर ऐसा कभी-कभार नहीं बल्कि लगातार हो रहा है तो डॉक्टर से टेस्ट कराना बेस्ट हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- शरीर में जमा हो सकता है कॉपर, जानिए क्या है Wilson Disease और इसके खतरनाक संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
2 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
5 hrs agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
6 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
9 hrs agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
23 hrs agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
1 day agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
1 day agoएक्ट्रेस नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, जानिए कितनी गंभीर है यह चोट, कैसे किया जाता है Spinal Fracture का इलाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- KIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines