Newspaper Food Packing: भारत एक ऐसा देश है यहां पर खाने पीने पर काफी पैसे खर्च किए जाते हैं. लोग हेल्थ से ज्यादा स्वाद पर ध्यान देते हैं. चाय के साथ कई चीजें अच्छी लगती हैं, लेकिन इन्हें बार-बार गर्म किए गए तेल में पकाकर खाना आपकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. खासकर अखबार में पैक करने वाली चीजें, क्योंकि समोसा, कचौरी, वड़ा-पाव और चाट खाने वालों को बड़ा अलर्ट दिया है. FSSAI ने अखबार में खाना परोसने और पैक करने पर काफी सख्ती की है. लोगों को बताया है कि उससे कैंसर जैसी बीमारी का रिस्क बढ़ रहा है.
इसे भी पढ़ें- हाथ कांपना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है? जानिए इसके पीछे छिपे स्वास्थ्य कारण
क्या है FSSAI की चेतावनी?
FSSAI के अनुसार, एक ही तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करने से उसमें कई हानिकारक रसायन बनने लगते हैं. जब तेल को बार-बार गर्म किया जाता है तो उसमें ऑक्सीडेशन और रासायनिक बदलाव होते हैं. इसके बाद इसे अखबार में लपेटने के बाद इसके केमिकल ट्रांसफर होने लगते हैं.
अखबार में खाना पैक करना क्यों है खतरनाक?
अखबार में खाना लपेटना खतरनाक हो सकता है. FSSAI के अनुसार, यह आदत स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि अखबार की स्याही में कई प्रकार के रासायनिक पदार्थ मौजूद होते हैं. इनमें रंग, पिगमेंट, केमिकल और सीसा जैसी भारी धातुएं शामिल हो सकती हैं.
अखबार में गर्म खाना पैक करने से क्या होगा?
जब अखबार में गर्म खाना जैसे समोसा, वड़ा-पाव, पकोड़े, पराठे या दूसरी चीजें लपेटी जाती हैं तो स्याही में मौजूद हानिकारक तत्व खाने में जाकर मिल जाते हैं. इसके बाद, जब उस खाने को खाया जाता है तो गंदे रसायन पेट के अंदर जाते हैं.
कैंसर का खतरा क्यों बढ़ सकता है?
इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि अगर लंबे वक्त तक खाने को अखबार में रखा जाता है तो इससे शरीर में हानिकारक तत्व जमा होने लगते हैं. फिर यह धीरे-धीरे कैंसर और कई बड़ी बीमारियों का कारण बन सकती हैं. इन केमिकल की वजह से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है.
अखबार में खाना लपेटने के नुकसान
- दिल की बीमारी का खतरा बढ़ना
- खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ना
- मोटापा और डायबिटीज का जोखिम
- पाचन संबंधी समस्याएं होना
इसे भी पढ़ें- शुगर के मरीज क्या न खाएं? ये 5 चीजें बढ़ा सकती हैं शुगर लेवल
संबंधित खबरें
हाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 hr agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
2 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
20 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
22 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines