Anar Khane Ke Fayde: दिल के इंसान का शरीर बिल्कुल अधूरा है, क्योंकि ब्लड सर्कुलेशन इसके बिना काम नहीं कर सकता. दिमाग की नसें भी दिल से जुड़ी हुई होती हैं. कुल मिलाकर दिल के बिना इंसान की जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती. इसलिए दिल का हेल्दी रहना बहुत ही जरूरी है. हालांकि, आजकल बहुत ही कम उम्र में ही लोग दिल से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि लोग खानपान पर ध्यान देते हैं, लेकिन दिल को हेल्दी रखने वाली चीजों से दूर रहते हैं. इसको लेकर एक्सपर्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि दिल बिल्कुल इंजन की तरह होता है, जिसे हेल्दी रखने की जरूरत पड़ती है. इसके लिए सिर्फ 1 ही फल काफी है, जिसे अपने आहार में शामिल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- तेजी से खून कैसे बढ़ाएं? जानिए क्या खाने पर बढ़ने लगता है हीमाग्लोबिन, अनीमिया भी होगा दूर
यह फल कौन सा है?
एक्सपर्ट का कहना है कि यह फल अनार है, जिसे अपने आहार में शामिल किया जा सकता है. अनार में दिल को हेल्दी रखने के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए आपको इसे रोजाना खाना चाहिए, क्योंकि अनार कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है. इससे दिल के आसपास फैट जमा होने का खतरा घट सकता है.
रोज अनार खाने से क्या फायदा होगा?
ब्लड शुगर कंट्रोल रहना- अनार में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है. यह कंट्रोल ब्लड प्रेशर दिल पर असर नहीं पड़ने देता है.
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- अनार में फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. ये शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं, जो दिल की बीमारों की खास वजह है.
वजन घटाना- अनार में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है. इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की आदत कम हो सकती है और वजन कंट्रोल रहता है.
अनार खाने का सही तरीका क्या है?
सीजन में अनार खाना चाहिए, जिसे सुबह से लेकर लंच के बीच में आसानी से खा सकते हैं. एक अनार आपकी हेल्थ या दिल को हेल्दी बनाने का काम करेगा. आप अनार के दाने खा सकते हैं या इसका जूस निकालकर पी सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- जल्दी जल्दी खाने से क्या होता है? डाइटिशियन ने कहा इन 5 बीमारियों का हो सकते हैं शिकार
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines