हमारा शरीर में अक्सर कई ऐसे बदलाव दिखाई देते है, जिसे देख व्यक्ति के दिल में डर पैदा होता जाता है. वह अपने किसी पुरानी चोट को याद करके इस समस्या को उससे जोड़ देते हैं और अपने कल को लेकर डर जाते हैं. एक्सपरर्ट्स बताते हैं कि उनके पास कई ऐसे केस आते हैं, जिसमें नाइटफॉल के कारण लोग मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं, उन्हें ऐसा लगने लगता है कि वह उनकी सेक्शुअल पॉवर कम हो जाएगी और वे पिता नहीं बन पाएंगे.
यह भी पढ़ें: क्या सिर की रूसी HIV का संकेत है? एक्सपर्ट ने बताया कैसे पता चलेगा किस पुरुष को एचआईवी है
क्यों होता है नाइटफॉल?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब किशोर और युवाओं में टेस्टोस्टेरोन (testosterone) जैसे सेक्स हार्मोन बढ़ते हैं, तो यह समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में शरीर कभी-कभी नींद के दौरान ही बिना किसी कॉन्शियस कंट्रोल के वीर्य को रिलीज यानी इजैकुलेट कर देता है. यह Culture bound syndrome है, यानी परिवेश और सोच के कारण हो सकती हैं. इस समस्या के कारण व्यक्ति असहज हो जाता है और पूरा दिन सोच में निकल जाता है.
क्या किसी बीमारी का संकेत है नाइटफॉल
नाइटफॉल यानी स्वप्नदोष को अगर आप कोई खतरनाक बीमारी मान रहे हैं, तो जान लीजिए कि यह कोई बीमारी नहीं है, बल्कि शरीर की एक सामान्य और प्राकृतिक प्रतिक्रिया है. यह खासकर किशोर और युवा पुरुषों में हार्मोनल बदलाव के दौरान ऐसा होता है. कभी-कभार नाइटफॉल होना पूरी तरह सामान्य है और इससे डरने या शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है.
बार-बार नाइटफॉल खतरनाक है?
अब सवाल उठता है कि क्या हो अगर नाइटफॉल बार-बार हो रहा है? अगर आप बार-बार नाइटफॉल का सामना कर रहे हैं और इसके साथ ही, कमजोरी, बेचैनी या नींद में किसी तरह का बदलाव भी महसूस हो रहा है, तो आपको अपनी डेली रूटीन को ठीक करने की जरूरत है. कई बार ज्यादा तनाव, खराब खानपान, कम फिजिकल एक्टिविटी, नींद की कमी और हार्मोनल चेंज भी इसके बड़े कारण होते हैं. हालांकि, अगर नाइटफॉल बहुत ज्यादा हो रहा है या हफ्ते/ महीने में बार-बार हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं छोटे छालों से भी हो सकता है मुंह के कैंसर की शुरुआत?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
5 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
7 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
9 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines