शराब लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गई है, जिसे सुख हो या फिर दुख… हर सेलिब्रेशन में याद किया जाता है. हालांकि, शराब का सेवन करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग कभी-कभार शराब पी लेते हैं. इसको लेकर अक्सर माना जाता है कि कम मात्रा में शराब पीने से सेहत को कोई खास नुकसान नहीं होता, लेकिन क्या यह मानना सही है? क्या कम शराब पीने से भी कैंसर का खतरा बढ़ सकता है? इसको लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) और इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) का कहना है कि शराब पीने से कैंसर का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है. हालांकि, शराब कम पीने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है या किस तरह की दिक्कत होने लगती हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि रिसर्च इस बारे में क्या कहती है और शराब शरीर में कैंसर का खतरा कैसे बढ़ा सकती है.
इसे भी पढ़ें- जोर-जोर से खर्राटे और रात में सांस रुकना मामूली बात नहीं, Sleep Apnea का हो सकता है संकेत
क्या कम मात्रा में शराब पीने से भी कैंसर हो सकता है?
WHO का कहना है कि शराब पीने से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाता है. शराब की मात्रा से होने वाले नुकसान को कम नहीं किया जा सकता है. हालांकि, इसके नुकसान हर इंसान के लिए अलग-अलग हो सकते हैं, क्योंकि शराब पीने से किसी भी तरह का नुकसान न हो यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. रिसर्च के मुताबिक, शराब पीने से मुंह, गले, खाने की नली, लिवर, कोलोरेक्टल यानी बड़ी आंत और मलाशय जैसी परेशानियां हो सकती हैं.
शराब शरीर में कैंसर का खतरा कैसे बढ़ाती है?
- शराब पीने से शरीर में एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन काफी इफेक्ट होते हैं. महिलाओं में एस्ट्रोजन का बढ़ा हुआ स्तर ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा देता है. यही वजह है कि शराब का सेवन महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को बढ़ाने का काम करता है.
- शराब पीने से के ऐसे मेटाबॉलिज्म बन सकते हैं, जिससे कोशिकाओं, प्रोटीन और DNA को नुकसान पहुंचाता है. इसे मेडिकल भाषा में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कहा जाता है और लंबे समय तक कोशिकाओं को होने वाले नुकसान कैंसर की बीमारी को बढ़ावा देते हैं.
- जो लोग शराब के साथ सिगरेट या दूसरे तंबाकू का सेवन करते हैं तो उनमें मुंह, गले और खाने की नली के कुछ कैंसर का खतरा ज्यादा हो सकता है. हालांकि, कैंसर की बीमारी खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी हो सकती है.
क्या बीयर, वाइन और व्हिस्की सभी से कैंसर का खतरा बढ़ता है?
कई लोगों को लगता है कि वाइन या बीयर, व्हिस्की और रम जैसी शराब के मुकाबले कम नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं, लेकिन कैंसर का खतरा बढ़ सभी चीजों से बढ़ता है. WHO और IARC का कहना है कि शराब में मौजूद इथेनॉल शरीर में जाकर एसीटैल्डिहाइड में बदल सकता है. इसलिए बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम और दूसरे अल्कोहल कैंसर जैसी बीमारी से जुड़े हुए हैं.
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा क्यों बढ़ सकता है?
शराब और ब्रेस्ट कैंसर के बीच कई रिसर्च जा चुकी हैं. इसमें बताया गया है कि शराब पीने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आप कम मात्रा में शराब पी रही हैं तो भी शरीर को नुकसान हो सकता है. हालांकि, किसी महिला में ब्रेस्ट कैंसर होने या न होने का कारण सिर्फ शराब नहीं हो सकता है.
क्या कभी-कभार शराब पीना भी नुकसानदायक हो सकता है?
कभी-कभार शराब पीने से होने वाले नुकसान या ज्यादा मात्रा में शराब पीने के नुकसान अलग हो सकते हैं. शराब का सेवन जितना ज्यादा होता है, कई कैंसर का खतरा भी उतना बढ़ता है. हालांकि, कैंसर के लिहाज से कभी-कभार या कम मात्रा में सेवन को पूरी तरह खतरे को कम नहीं किया जा सकता है. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि खतरा बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि शराब पीने वाले हर इंसान को कैंसर होगा.
शराब छोड़ने से क्या कैंसर का खतरा कम हो सकता है?
अगर आप शराब अपने रूटीन से बिल्कुल हटा देते हैं तो कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है. नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की एक रिसर्च के मुताबिक शराब छोड़ने और मुंह या नली के कैंसर का खतरा कम हो सकता है. फेफड़े भी हेल्दी रहते हैं और कोई बीमारी होने का खतरा काफी कम हो जाता है.
कैसे पता लगाएं कि मुंह का कैंसर है?
- लाल या सफेद धब्बे होना- आप शीशे में देखकर इस बात का पता लगा सकते हैं कि कहीं आपके मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बा तो नजर नहीं आ रहा और अगर आप रहा है तो यह कितने वक्त से मुंह के अंदर है. इस बात का पता लगाएं, क्योंकि यह कैंसर का संकेत हो सकता है.
- 2 हफ्ते से ज्यादा छाले रहना- अगर आपके मुंह में छाला या कोई घाव है, जो 2 हफ्ते से है तो इसे नजरअंदाज न करें. वहीं, अगर ठीक होकर दोबारा उसी जगह पर नजर आ रहा है तो इसकी जांच कराना जरूरी है. यह कैंसर होने या शुरुआती लक्षण का हिस्सा हो सकता है.
- सफेद या मोटी स्किन होना- मुंह में तंबाकू दबाने वाली जगह पर लाल या सफेद धब्बा नजर आ रहा है तो यह खतरनाक हो सकता है. मोटी पपड़ी या सूजन नजर आए या दर्द महसूस हो तो आपको डॉक्टर से बात करने की जरूरत है. यह कैंसर बनने का शुरुआती लक्षण हो सकता है, जिसे वक्त पर रोका जा सकता है.
- मुंह कम खुलना- कैंसर होने पर मुंह कम खुलता है और अगर कोशिश की जाती है तो दर्द होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और आपका मुंह कम खुल रहा है तो आपको डॉक्टर से बात करने की जरूरत है. आप मुंह का टेस्ट कराएं और पूरा इलाज करें.
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव या बिल्कुल भी नहीं इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण, महिलाएं जांच में ना करें देरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
47 mins agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
4 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
4 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
8 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
23 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- WHO
First published on:
Know More: Editorial Guidelines