Ladyfinger for Blood Sugar: आजकल डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है. युवाओं में भी यह बीमारी देखी जा रही है. इसलिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए लोग दवाओं के साथ-साथ घरेलू उपायों का भी सहारा लेते हैं. ऐसे में अगर आप भी देसी नुस्खे अपनाना चाहते हैं तो एक्सपर्ट मनीष आचार्य जी के बताए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. वो इस दौरान भिंडी के सेवन को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताते हैं, लेकिन कैसे भिंडी का इस्तेमाल करना चाहिए. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- खेलते हुए बच्चा गिर जाए तो इन 5 लक्षणों पर जरूर करें गौर, हो सकता है ब्रेन इंजरी का सिग्नल
भिंडी क्यों मानी जाती है फायदेमंद?
भिंडी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह फाइबर खाने से मिलने वाली शुगर को धीरे-धीरे खून में पहुंचाने में मदद करता है. भिंडी में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C, मैग्नीशियम और कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक हैं. इसलिए इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है.
आचार्य मनीष का क्या है नुस्खा?
आचार्य मनीष के अनुसार, भिंडी का पानी ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है. इसके लिए आपको 4 भिंडी लेनी होगी और ऊपर का हिस्सा काटकर पानी में रात भर के लिए भिगोकर रखना होगा. आप इसमें मेथी दाना और कलौंजी भी मिला सकते हैं. सुबह उस पानी को छानकर खाली पेट पिया जा सकता है.
ब्लड शुगर बैलेंस रखने के दूसरे तरीके
फाइबर की मात्रा बढ़ा दें- आपको थाली में फाइबर की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए. आप डाइट में हरी सब्जियां, सलाद, दालें और साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें.
रोजाना व्यायाम करें- आपको रोजाना 30 मिनट तक वॉक करनी चाहिए. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. आप मॉर्निंग वॉक पर भी जा सकते हैं.
मीठे और प्रोसेस्ड फूड से बचें- ज्यादा चीनी खाने से बचें क्योंकि पैकेज्ड स्नैक्स शुगर लेवल बढ़ा सकते हैं. आप हेल्दी चीजें खाएं.
पानी पिएं- शरीर को हाइड्रेट रखना भी ब्लड शुगर मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाता है. आप हेल्दी रहने के लिए दिनभर पानी पीते रहें और खुद को गर्मी से बचाएं.
हालांकि, भिंडी को डायबिटीज का इलाज नहीं माना जा सकता. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो डॉक्टर के पास जाएं और दवा खाएं.
इसे भी पढ़ें- तंबाकू या एल्कोहल ही नहीं बल्कि ये 5 चीजें भी बन सकती हैं कैंसर की वजह, डॉक्टर ने चेताया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
3 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
6 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
7 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
8 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
9 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines