तंबाकू या एल्कोहल ही नहीं बल्कि ये 5 चीजें भी बन सकती हैं कैंसर की वजह, डॉक्टर ने चेताया

Worst Carcinogens: कैंसर एक गंभीर बीमारी है और इसीलिए व्यक्ति को कैंसर की वजह बनने वाली चीजों से परहेज करना बेहद जरूरी है. यहां ऐसी ही कुछ आम चीजों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें डॉक्टर कैंसर की वजह बता रहे हैं.

Carcinogenic foods
1 / 7
Carcinogenic foods

How To Prevent Cancer: कैंसर जीन म्यूटेशन के कारण होता है जोकि सेल्स को ट्रिगर करता है और एब्नॉर्मल सेल्स बढ़ने लगती हैं और शरीर में फैल जाती हैं. कुछ म्यूटेशंस आनुवांशिक होती हैं तो कुछ कार्सिनोजेंस यानी कैंसर का कारण बनने वाले सब्सटेंस के लगातार संपर्क मे आने से होती हैं. इसी बारे में बताते हुए ऑनकोलॉजिस्ट डॉ. रवि के गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कौन-कौन सी चीजें कैंसर का कारण बन सकती हैं. डॉक्टर बताते हैं कि तंबाकू, प्रोसेस्ड मीट और एल्कोहल ग्रूप 1 कार्सिनोजेंस में आते हैं. लेकिन, ऐसी 5 चीजें और हैं जो आपके कैंसर के रिस्क को बढ़ाती हैं.

विज्ञापन

रिफाइंड शुगर

रिफाइंड शुगर 2 / 7

जितना ज्यादा आप शुगर का सेवन करेंगे उतना ही शरीर में इंसुलिन बढ़ेगा और इंसुलिन फैट को ग्रो करने में मदद करता है.

विज्ञापन

प्लास्टिक के कंटेनर

प्लास्टिक के कंटेनर3 / 7

अगर खाना गर्म करने के लिए आप प्लास्टिक के कंटेनर का इस्तेमाल करते हैं तो गलती कर रहे हैं. इसके बजाय प्लेट का इस्तेमाल करें.

अंधेरे में ना सोना

अंधेरे में ना सोना 4 / 7

डॉक्टर का कहना है कि अगर आप अंधेरे में नहीं सोते हैं तो इससे भी कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है.

विज्ञापन

रात में देरी से खाना खाना

रात में देरी से खाना खाना 5 / 7

रात को देरी से खाना खाने से शरीर की नेचुरल रिदम बिगड़ सकती है. इससे शरीर में बीमारियों से लड़ने वाले तत्व भी कम हो सकते हैं.

बहुत तेजी से खाना

बहुत तेजी से खाना 6 / 7

अगर बहुत तेजी से खाया जाए तो इससे मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है. यह कैंसर के खतरे को बढ़ाता है.

विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

इस बात का रखें ध्यान 7 / 7

डॉक्टर का कहना है कि ये चीजें रातभर में कैंसर का रिस्क नहीं बढ़ाती हैं, लेकिन धीरे-धीरे कैंसर की वजह बन सकती हैं और इसीलिए इनसे परहेज करना जरूरी होता है. यह भी पढ़ें- 10 संकेत जो बताते हैं कि हेल्दी नहीं है आपका दिल, पैरों से लेकर त्वचा पर दिखते हैं ये लक्षण अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन