Cheap Sunglasses Effects: गर्मियों के मौसम में लोग अक्सर ही सनग्लासेस खरीदते हैं. सनग्लासेस आंखों को धूप की हानिकारक किरणों से बचाते हैं और धूप में बेहतर तरह से देखने में मदद करते हैं. लेकिन, दुकान से सनग्लासेस खरीदने के बजाय लोग पैसे बचाने के लिए और फैशनेबल नजर आने के लिए सड़क किनारे बिकने वाले सस्ते सनग्लासेस खरीद लेते हैं. लेकिन, क्या ये सनग्लासेस सचमुच इफेक्टिव होते हैं? इसी बारे में बताते हुए ओप्थाल्मोलॉजिस्ट एंड आई सर्जन डॉ. आदित्य मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है. इस पोस्ट में आई सर्जन ने बताया है कि सड़क किनारे मिलने वाले सनग्लासेस का आंखों की सेहत (Eye Health) पर क्या असर होता है.
यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? क्या Vitamin B12 है वजह, जानिए यहां
क्यों नहीं खरीदने चाहिए सड़क किनारे वाले सनग्लासेस
डॉक्टर कहते हैं कि सड़क किनारे मिलने वाले सनग्लासेस कभी नहीं खरीदने चाहिए. ये सनग्लासेस आपकी आंखों को धूप से बचाने के बजाय असल में आपकी आंखों के लिए हानिकारक होते हैं. ये रंग-बिरंगे सनग्लासेस असल में आम कांच को डाई करके बनाए जाते हैं. इसीलिए ये 50 से 100 रुपए में आसानी से मिल जाते हैं. जिस तरह कपड़ों को डाई किया जाता है बिल्कुल उसी तरह इन ग्लासेस को डाई किया जाता है.
इन चश्मों से आपको सनग्लासेस वाला फील मिलता है लेकिन असर सनग्लासेस वाला नहीं होता. इन चश्मों से आपको धूप में अच्छा लगता है और सनलाइट का रंग बदला हुआ लगता है, लेकिन ये चश्मे आपको सनलाइट से जीरो प्रोटेक्शन देते हैं. सूरज की पूरी अल्ट्रावायलट लाइट (UV Rays) आपकी आंखों पर पड़ती है.
डॉक्टर सलाह देते हैं कि अगर आप सनग्लासेस लेना चाहते हैं तो आपको एक अच्छी ऑप्टिकल दुकान से ही सनग्लासेस लेने चाहिए. ऐसे चश्मे चुनें जो यूवी प्रोटेक्शन सर्टिफाइड हों या पोलेराइज्ड सर्टिफाइड हों.
बढ़ सकती हैं ये दिक्कतें
- सड़क किनारे मिलने वाले सनग्लासेस आपकी पुतलियों को फैलाते हैं जिससे यूवी एक्सपोजर ज्यादा होता है और आंखों को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है.
- इन चश्मों का लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए तो आंखों पर टिशूज की ग्रोथ हो सकती है.
- कैटेरेक्ट यानी मोतियाबिंद की दिक्कत बढ़ सकती है.
- इन ग्लासेस से देखने में दिक्कत आती है, आंखों पर जोर पड़ता है, सिर दर्द होता है और धुंधला नजर आ सकता है.
यह भी पढ़ें – उबला हुआ चना या भीगा हुआ चना कौन सा बेहतर है? जानिए किसे बनाना चाहिए डेली डाइट का हिस्सा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
10 mins agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
4 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
19 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
22 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines