लहसुन को लंबे समय से सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. कई लोग सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाते हैं और मानते हैं कि इससे शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है, लेकिन क्या सिर्फ रोजाना लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल किया जा सकता है? बता दें लहसुन का इस्तेमाल भारतीय खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई घरेलू नुस्खों में भी किया जाता है. खासकर जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, उन्हें अक्सर कच्चा लहसुन खाने की सलाह दी जाती है. अब सवाल यह है कि क्या यह दावा NCBI की रिसर्च किया गया है या नहीं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि लहसुन का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- किडनी फेलियर के चेतावनी संकेत क्या होते हैं? डॉक्टर ने बताए पैर में सूजन से लेकर बेहोशी जैसे लक्षण
NCBI की रिसर्च में क्या सामने आया?
लहसुन खाने के नुकसान और फायदे… इंसान की हेल्थ पर निर्भर करता है. रिसर्च में लोगों को कच्चा लहसुन, लहसुन का पाउडर या सप्लीमेंट खाने के लिए दिया गया. करीब 6 महीने तक चले इस अध्ययन में लहसुन के खाने से एलडीएल में कमी आई. हालांकि, इस रिसर्च के आधार पर यह कहना सही नहीं है कि सिर्फ रोजाना कच्चा लहसुन खाने से बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम हो जाएगा.
क्या कोलेस्ट्रॉल वाले लोग लहसुन खा सकते हैं?
अगर आपको बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल है तो सही मात्रा में लहसुन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसे कोलेस्ट्रॉल की दवा के तौर पर देखना जरूरी नहीं है. खासकर, अगर डॉक्टर ने आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने की दवा दी है तो सिर्फ लहसुन खाने के भरोसे दवा बंद करना सही नहीं है.
खाली पेट लहसुन खाना जरूरी है?
लहसुन के संभावित फायदे के लिए इसे सुबह खाली पेट खाना जरूरी है, ऐसा साबित करने वाला मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे खाने में शामिल करके भी खाया जा सकता है. कुछ लोगों को कच्चा लहसुन खाने से पेट में जलन, गैस, बदहजमी या मुंह से स्मेल जैसी परेशानी हो सकती है. इसलिए अगर कच्चा लहसुन खाने से परेशानी होती है तो इसे जबरदस्ती खाने की जरूरत नहीं है.
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या ज्यादा जरूरी है?
बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ किसी एक चीज पर निर्भर रहने के बजाय पूरी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है. बैलेंस डाइट लेना से वजन को कम करने और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज लेना ज्यादा जरूरी है. हालांकि, आपको घरेलू चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि फायदा आसानी से हो पाए.
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में फ्रूट्स खाने के बाद क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें शरीर को मिलने वाले फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 hr agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
1 hr agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
2 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
7 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
22 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- NCBI
First published on:
Know More: Editorial Guidelines